Surya Grahan 2022 Do's and Don'ts: लगने वाला है साल का पहला सूर्यग्रहण,जानें क्या करें और क्या नहीं

Solar Eclipse, Surya Grahan 2022: इस बार सूर्य ग्रहण, 30 अप्रैल दिन शनिवार को देर रात 12 बजकर 15 मिनट पर प्रारंभ होगा. इसका समापन 01 मई दिन रविवार को सुबह 04 बजकर 07 मिनट पर होगा.
Solar Eclipse 2022: 30 अप्रैल को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) लगने वाला है. इस दिन शनिचरी अमावस्या (Shani Amavasya 2022) भी पड़ रही है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य अपनी कक्षा में भ्रमण करता रहता है, लेकिन जब सूर्य और पृथ्वी के मध्य चंद्रमा आ जाता है तो हम लोगों को सूर्य दिखाई नहीं देता है, इसे ही सूर्य ग्रहण कहते हैं.
इस बार सूर्य ग्रहण, 30 अप्रैल दिन शनिवार को देर रात 12 बजकर 15 मिनट पर प्रारंभ होगा. इसका समापन 01 मई दिन रविवार को सुबह 04 बजकर 07 मिनट पर होगा.
साल का पहला सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में दिखाई देगा. भारत के लोग इस ग्रहण को नहीं देख पाएंगे क्योंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं लग रहा है. इसी वजह से यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. हालांकि ग्रहण की ये घटना विभिन्न चैनलों के माध्यम से लाइव देख सकते हैं. बता दें कि 30 अप्रैल काे लग रहे सूर्य ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद चंद्र ग्रहण (Chandra Grahan) भी लगेगा.
– भोजन- पानी आदि में तुलसी की पत्ती डाल दें, ताकि ग्रहण का नकारात्मक असर उन पर न पड़ें और ग्रहण के बाद उनका सेवन किया जा सके.
– घर के मंदिर को ढंक दें. इस दौरान मंदिरों के पट भी बंद रखे जाते हैं.
– ग्रहण के दौरान ज्यादा से ज्यादा समय भगवान की आराधना में बिताएं.
– ग्रहण के बाद स्नान करें और दान अवश्य करें. खासतौर पर सफाई कर्मचारियों को दान करना बहुत अच्छा माना जाता है.
ग्रहण के दौरान न करें यह काम
– ग्रहण के दौरान नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है इसलिए इस समय कोई भी शुभ काम नहीं करना चाहिए.
– ग्रहण के दौरान सुई में धागा डालने की मनाही की गई है.
– सूर्य ग्रहण के दौरान ना तो भोजन पकाएं, ना ही काटने-छीलने का काम करें और ना ही भोजन करें.
– खासतौर पर गर्भवती महिलाएं इस दौरान चाकू-कैंची या किसी भी धारदार चीज का इस्तेमाल न करें, ना ही ये चीजें हाथ में लें.
– ग्रहण के दौरान यात्रा करने से बचना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




