ऐश्वर्या राय-विवेक ओबेरॉय की डेटिंग पर पिता सुरेश ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैंने उसे समझाया था लेकिन मेरी...
Published by : Ashish Lata Updated At : 21 Dec 2023 4:41 PM
एक वक्त था जब ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय के बीच काफी प्यार था. दोनों एक दूसरे संग रिलेशनशिप में भी थे. हालांकि कुछ समय बाद उनका ब्रेकअप हो गया. अब विवेक के पापा सुरेश ओबेरॉय ने इस रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन, जिन्होंने अपने जीवन के प्यार अभिषेक बच्चन से खुशी-खुशी शादी कर ली है, एक समय में बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साथ रिश्ते में थीं.

दिग्गज अभिनेता सुरेश ओबेरॉय को हाल ही में एनिमल में देखा गया था. यह फिल्म जिसमें बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और तृप्ति डिमरी भी हैं, बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ रही है.

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुरेश ओबेरॉय ने लेहरन संग इंटरव्यू में बताया कि वह विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय के रिलेशनशिप से बिल्कुल अनजान थे. निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने ही उन्हें दोनों की डेटिंग की न्यूज उन्हें दी थी.

उन्होंने कहा, ”ज्यादातर चीजें तो मैं जानता ही नहीं था. विवेक ने मुझे कभी नहीं बताया. रामू (राम गोपाल वर्मा) ने मुझे बताया. रामू से पहले किसी और ने मुझे बताया था. मैंने उसे समझा दिया था.”

विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय बच्चन के रोमांटिक रिश्ते से हर कोई अच्छी तरह वाकिफ है. उस समय यह जोड़ी अक्सर अपने अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोरती थी.

बता दें, सलमान खान से अलग होने के तुरंत बाद विवेक और ऐश्वर्या एक-दूसरे से मिलने लगे थे. विवेक और ऐश्वर्या, जिन्होंने फिल्म ‘क्यों!’ के दौरान डेटिंग शुरू की थी! हालांकि कुछ ही महीनों में दोनों का ब्रेकअप हो गया था. सालों बाद, ऐश्वर्या राय ने अभिषेक बच्चन के साथ शादी की कसमें खाईं.

सुरेश ओबेरॉय ने भी अमिताभ बच्चन के साथ अपने रिश्तों के बारे में खुलकर बात की और कहा, “मैं कभी उनका दोस्त नहीं था. मैं उनका सह-कलाकार था. इंडस्ट्री के हिसाब से हमारा रिश्ता था. मेरी दोस्ती डैनी मुकुल से थी.”
सुरेश ओबेरॉय ने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान के साथ अपने समीकरण के बारे में भी बात की. उन्होंने खुलासा किया कि कैसे ‘टाइगर 3’ स्टार उनसे मिलने से पहले अपनी सिगरेट छुपाते थे. उन्होंने कहा, “मैं विवेक के मामले में उस समय भी राहत में था और अब भी. फिर भी हम सब एक दूसरे से बहुत अच्छे से मिलते हैं.

दिग्गज अभिनेता ने कहा, ”सलमान खान जब भी मुझसे मिलते हैं तो सिगरेट छिपा लेते हैं और फिर सम्मान के तौर पर मुझसे बात करते हैं. मैं विवेक को हमेशा सलीम जी के पैर छूने के लिए कहता हूं. मैं सलीम भाई का भी सम्मान करता हूं. चीजें हुईं लेकिन मेरे रिश्ते काफी अच्छे हैं. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










