सनी देओल के हमशक्ल को देख लगेगा झटका! सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा VIDEO, आपने देखा?

सनी देओल के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है. इसके अलावा सनी के नकल उतारने वाले भी काफी है. इस बीच एक वीडियो ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है. वीडियो में सनी के हमशक्ल को देखकर आप चौंक जाएंगे.
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 जल्द ही रिलीज होने वाली है. फिल्म निर्माता के अनुसार, सीक्वल 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इसने प्रशंसकों के बीच सस्पेंस बढ़ा दिया है. फिल्म का टीजर जल्द ही जारी किया जाएगा. मूवी में अमीषा पटेल- सनी देओल की जोड़ी एक बार फिर से देखने को मिलेगी. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप चौंक जाएंगे.
सनी देओल के चाहने वालों की लिस्ट काफी लंबी है. इसके अलावा सनी के नकल उतारने वाले भी काफी है. इस बीच एक वीडियो ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है. वीडियो में मुदासिर सनी देओल नाम का एक शख्स सनी की मिमिक्री करते दिख रहा है. आप वीडियो देखेंगे तो एक पल के लिए लगेगा आप एक्टर को देख रहे है.
मुदासिर सनी देओल के इंस्टाग्राम पर उनके कई ऐसे वीडियोज है, जिसमें वो सनी देओल के डॉयलाग पर अपने एक्सप्रेशन देते दिख रहे है. इंस्टाग्राम पर उन्होंने खुद को सनी का फैन बताया है. इंस्टा पर उन्हें 33.6 हजार लोग फॉलो करते है. हालांकि कई यूजर्स उनके वीडियो पर उनकी तारीफ कर रहे है. तो कई यूजर्स उनकी मिमिक्री का मजाक उड़ाते दिखे.
https://www.instagram.com/p/CraETbxvaff/
गदर 2 की शूटिंग
बता दें कि सनी देओल और अमीषा पटेल फिल्म, गदर: एक प्रेम कथा से अपनी भूमिकाओं को फिर से गदर 2 में निभाएंगे. गदर 2 की शूटिंग पालमपुर, अहमदनगर, लखनऊ जैसे शहरों में हुई है. गदर 2 की शूटिंग सबसे पहले तो पालमपुर के भलेड गांव में हुई. पाकिस्तान का सीन फिल्माने के लिए लखनऊ के La Martiniere College कॉलेज को पाकिस्तान की शक्ल दी गई. इसी कॉलेज में फिल्म का क्लाइमैक्स सीन शूट हुआ. कुछ सीन्स की शूटिंग मध्यप्रदेश के इंदौर और मांडू में भी की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










