AMU हास्टल में खराब खाने को लेकर छात्रों का फूटा गुबार, VC आवास के सामने ब्रेड-मक्खन रखकर किया विरोध प्रदर्शन

Published by : अनुज शर्मा Updated At : 14 May 2023 6:18 PM

विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के हॉस्टल में खाने की क्वालिटी खराब होने के सवाल पर छात्र को नोटिस जारी करने पर विवाद खड़ा हो गया है. छात्र धरना पर बैठ गए हैं.

विज्ञापन

अलीगढ़ . अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के हॉस्टल में खाने की क्वालिटी खराब होने के सवाल पर छात्र को नोटिस जारी करने पर विवाद खड़ा हो गया है. नाराज छात्रों ने रविवार को कुलपति आवास के सामने ब्रेड और मक्खन रख कर धरना दिया. छात्रों ने बताया कि अगर इस तरह से शो कॉज नोटिस दिया जाने लगा तो छात्र अपनी समस्या नहीं उठा पाएंगे. छात्र कुलपति आवास पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं. छात्रों की मांग है कि शो कॉज नोटिस को खत्म किया जाए. एसएस नार्थ के प्रवोष्ट प्रोफेसर मोहम्मद तारिक का इस्तीफा लिया जाए.

कुलपति आवास के सामने ब्रेड मक्खन रख किया विरोध
undefined

मामला अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय कैंपस के सर सैयद नार्थ हॉस्टल का है. यहां के कई छात्रों ने खाने को लेकर हॉस्टल के प्रवोष्ट को लगातार शिकायत की. वह खाने की क्वालिटी को बेहतर करने की मांग करते आ रहे थे. बार- बार अनुरोध के भी प्रवोष्ट ने छात्रों की समस्या को सुनने में दिलचस्पी नहीं दिखाई. छात्र जब भी प्रवोष्ट ऑफिस जाते तो मिलते ही नहीं. बताया जाता है कि इससे नाराज छात्रों ने सर सैयद नार्थ हॉस्टल के प्रवोष्ट को हटाने की मांग कुलपति से कर दी है. एएमयू के छात्रों ने कुलपति आवास के बाहर ब्रेड, मक्खन, दूध, दही केला रखकर प्रदर्शन किया है. छात्रों ने एसएस नॉर्थ का डाइनिंग हॉल बंद कर रखा है. डायनिंग हॉल के इंचार्ज इमरान को भी हटाने की मांग कर रहे हैं.

धरना से पहले मिला था नोटिस

एएमयू की छात्र रैयान ने डाइनिंग के खाने को लेकर आपत्ति प्रकट की थी. डाइनिंग इंचार्ज ने छात्रा से बदतमीजी कर दी.हॉस्टल के प्रवोस्ट ने डायनिंग हाल के इंचार्ज का पक्ष लिया और छात्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया . छात्र रैयान ने बताया कि प्रवोष्ट ऑफिस की तरफ से आरोप लगाते हुए शो कॉज नोटिस दिया गया है. लंच के समय डायनिंग हॉल का खाना खत्म हो गया था. छात्रों के लिए कभी खाना खत्म हो जाता है तो कभी ब्रेकफास्ट नहीं मिलता है. यह रोज का मसला हो गया है. वही डाइनिंग इंचार्ज कहते हैं कि खाना जैसा है, वैसा खाओ. वरना मत खाओ. जब खाना खत्म होने को लेकर सवाल किया तो मुझे शो कॉज नोटिस थमा दिया गया.

विज्ञापन
अनुज शर्मा

लेखक के बारे में

By अनुज शर्मा

Senior Correspondent

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola