ePaper

PHOTOS: सिर चढ़ कर बोल रहा हॉकी का जादू, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया का मैच देखने उमड़े खेल प्रेमी

Updated at : 12 Mar 2023 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: सिर चढ़ कर बोल रहा हॉकी का जादू, जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया का मैच देखने उमड़े खेल प्रेमी

FIH Hockey Pro League: हॉकी प्रो लीग के पहले दिन भारत-जर्मनी के बीच मैच होने के कारण उत्साह चरम पर था, लेकिन शनिवार को जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया के मैच को देखने के लिए भी दर्शकों के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आयी.

विज्ञापन
undefined

FIH Hockey Pro League: एफआईएच प्रो लीग हॉकी का दूसरा मैच शनिवार को जर्मनी व ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया. जिसे लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह रहा. मैच देखने के लिए टिकटों की बिक्री पहले ही ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में हो चुकी है.

undefined

हॉकी प्रो लीग के पहले दिन भारत-जर्मनी के बीच मैच होने के कारण उत्साह चरम पर था, लेकिन शनिवार को जर्मनी-ऑस्ट्रेलिया के मैच को देखने के लिए भी दर्शकों के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आयी.

undefined

स्टेडियम के बाहर शाम से ही पहुंचे दर्शकों ने अपने गालों पर तिरंगा सजाया और स्टेडियम में प्रवेश किया. बच्चों के बीच भी खेल को लेकर उत्साह रहा. सुंदरगढ़ को देश के हॉकी की नर्सरी के रूप में जाना जाता है. हॉकी को लेकर सुंदरगढ़ जिला और राउरकेला शहर में जबरदस्त क्रेज है.

Also Read: FIH Pro League Hockey: भारत ने वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी को 3-2 से हराया, सुखजीत सिंह ने दागे 2 गोल
undefined

प्रो-लीग को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गयी है. पुलिस की ओर से सुरक्षा में पूरी सतर्कता बरती जा रही है. आवश्यक रूटों में बदलाव किये गये हैं, ताकि स्टेडियम के आसपास ज्यादा भीड़ जमा नहीं हो.

undefined

वहीं, शनिवार को स्टेडियम के चप्पे-चप्पे की डॉग स्क्वायड की टीम ने खंगाला. सादी वर्दी में पुलिस जवान आम लोगों के बीच सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं.

undefined

एसपी मुकेश कुमार भामू ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय आयोजन के मानकों के हिसाब से पूरी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. किसी भी तरह की परेशानी होने पर स्टेडियम के आसपास मौजूद पुलिसकर्मियों से संपर्क कर सकते हैं.

undefined

बता दें कि बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी प्रो-लीग के दूसरे मैच में विश्वविजेता जर्मनी ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया. जर्मनी की टीम प्रो-लीग में शुक्रवार को भारत से शिकस्त खाने के बाद उतरी थी.जबकि ऑस्ट्रेलिया का यह पहला मैच था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola