ePaper

Sawan 2023: पहली सोमवारी को लेकर खूंटी के आम्रेश्वर धाम मंदिर में विशेष सजावट, पुलिस प्रशासन अलर्ट

Updated at : 09 Jul 2023 7:38 PM (IST)
विज्ञापन
Sawan 2023: पहली सोमवारी को लेकर खूंटी के आम्रेश्वर धाम मंदिर में विशेष सजावट, पुलिस प्रशासन अलर्ट

पहली सोमवारी को लेकर खूंटी के आम्रेश्वर धाम मंदिर को फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया है. रविवार को करीब 16 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण किया. वहीं, रविवार की शाम को शृंगार पूजा का आयोजन हुआ. इधर, पहली सोमवारी को लेकर पुलिस प्रशासन की चौकसी बढ़ गयी है.

विज्ञापन

Sawan 2023: खूंटी के अंगराबारी स्थित बाबा आम्रेश्वर धाम में रविवार की शाम को शृंगार पूजा किया गया. इसे लेकर बाबा आम्रेश्वर धाम में शिवलिंग को चनामृत और दूध से अभिषेक किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 16 विधियों के साथ विशेष शृंगार पूजा और आरती का आयोजन हुआ. पहली सोमवारी को लेकर मंदिर और शिवलिंग को फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया है. वहीं, श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट है.

undefined

रविवार को 16 हजार श्रद्धालुओं ने झारखंड के मिनी बाबाधाम में किया जलार्पण

इससे पहले रविवार को काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर जलार्पण किया. पूरा मंदिर परिसर बोल बम और महादेव के जयकारों से गूंज उठा. खूंटी के अलावा, रांची, सिमडेगा, गुमला सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे. पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के महामंत्री मनोज कुमार ने बताया कि लगभग 16 हजार भक्तों ने झारखंड के मिनी बाबाधाम में जलार्पण किया.

undefined

बनई और चुरगी नदी के जल से बाबा का होगा जलार्पण

सावन महीने का पहला सोमवार 10 जुलाई, 2023 को है. पहली सोमवारी को लेकर आम्रेश्वर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलार्पण करने पहुंचेगें. खूंटी-तोरपा रोड में बनई नदी से भक्त जल लेकर पैदल चल कर आम्रेश्वर धाम पहुंचेंगे. जहां महादेव पर जलार्पण करेंगे. वहीं, तोरपा-खूंटी रोड में भी चुरगी नदी से जल लेकर भक्त पैदल पहुंचेंगे. जलार्पण को लेकर भक्त रात से ही पहुंचने लगते हैं. जिसके कारण बड़ी भीड़ होती है. पहली सोमवारी को लेकर जिला प्रशासन और बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति ने सारी तैयारी पूरी कर ली है.

Also Read: श्रावणी मेला : 9 व 10 जुलाई को बाबाधाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना, पुलिस प्रशासन अलर्ट

सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था

दो महीने तक लगने वाले श्रावणी मेले में भक्तों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है. जिला पुलिस, जैप और अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी. वहीं, अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. तोरपा, कर्रा, खूंटी और मुरहू थाना की पुलिस के अलावा महिला पुलिसकर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. प्रबंधन समिति के पदाधिकारी और वालंटियर भी मौजूद रहेंगे. बनई नदी से लेकर धाम परिसर और इसके आसपास विद्युत विभाग द्वारा निर्बाध बिजली आपूर्ति एवं पर्याप्त लाइट की व्यवस्था गई है. वहीं, खोया- पाया केंद्र की स्थापना की गई है. साफ-सफाई की भी व्यवस्था करायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola