Naatu Naatu पर जमकर नाचे दक्षिण कोरियाई दूतावास के कर्मचारी, PM मोदी ने तारीफ में कही ये बात, VIDEO आपने देखा?

Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Feb 2023 1:02 PM

विज्ञापन

फिल्म आरआरआर का नाटु-नाटु गाना काफी लोकप्रिय हो चुका है. इस गाने पर अब साउथ-कोरियन दूतावास के कर्मचारी डांस करते दिखे. वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा. इसपर पीएम मोदी ने भी रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर (RRR) का नाटु-नाटु गाना, जो भी सुनता है वो झूमने को मजबूर हो जाता है. गोल्डन ग्लोब और हॉलीवुड क्रिटीक्स जैसे अवॉर्ड्स जीत चुका ये गाना हर किसी को पसन्द है. इस गाने पर कई सेलेब्स ने रील्स वीडियो बनाकर फैंस को इम्प्रेस किया है. अब दक्षिण कोरियाई दूतावास के भारतीय कर्मचारियों का इस गाने पर शानदार डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो पर खूब सारे रिएक्शन भी आया है. इसपर प्रधानमंत्री मोदी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.

नाटु नाटु गाने पर दक्षिण कोरियाई दूतावास के कर्मचारी का डांस

दरअसल, दक्षिण कोरियाई दूतावास ने अपने ट्विटर से वीडियो शेयर किया है. वीडियो में साउथ-कोरियन दूतावास के कर्मचारी नाटु नाटु गाने पर जबरदस्त डांस करते दिखे. उनके साथ इसमें राजदूत चांग जे-बोक भी कदम से कदम से डांस स्टेप करते दिखे. साथ ही सारे लोगों ने इस गाने का हुक स्टेप भी किया. वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा. जिसने भी वीडियो देखा, उसने उन लोगों की डांस की तारीफ की.

पीएम मोदी ने की तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, ‘जीवंत और मनमोहक टीम एफ़र्ट.’ इसपर यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे है. एक ट्विटर यूजर ने लिखा, इसे पसंद किया जा रहा. कोरियाई दूतावास के लिए आभारी. बता दें कि ‘नाटु-नाटु’ के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, साउथ के दो बड़े सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ काम करना काफी अच्छा था. नाटु-नाटु को कोरियोग्राफ करने में करीब दो महीने का समय लग गया. मैंने स्टार्स के लिए 110 मूव्स तैयार किए थे. दोनों की एनर्जी मैच होनी बहुत जरूरी थी, इसके लिए हमने दिन-रात मेहनत की और रिहर्सल रखा. बता दें कि तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ मतलब ‘नाचना’ है. इसके संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं. इसे काल भैरव और राहुल सिप्लिगुंज ने स्वर दिया है.


Also Read: Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के शो में खतरों से खेलेंगे ये 11 कंटेस्टेंट्स, जानें इन सेलेब्स के नाम!

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola