Dabangg में काम नहीं करना चाहते थे सोनू सूद, स्क्रिप्ट सुनते ही ठुकरा दिया था ऑफर, इस वजह से भरी हामी

Updated:
विज्ञापन

सलमान खान की दबंग तो आप सभी को याद ही होगी, चुलबुल पांडे और छेदी सिंह का कैरेक्टर काफी फेमस है. लेकिन क्या आपको पता है कि शुरुआत में सोनू सूद ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई थी.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. अब एक्टर जल्द ही स्मिता प्रकाश के पॉडकास्ट में बतौर गेस्ट होंगे. अपकमिंग एपिसोड का एक छोटा सा टीजर जारी किया गया है. बातचीत के दौरान, सोनू सूद ने खुलासा किया था कि सलमान खान की दबंग फिल्म को उन्होंने क्यों ठुकरा दिया था और बाद में क्यों छोदी सिंह का किरदार निभाया. उनसे सेट पर सलमान खान के साथ ईगो क्लैश के बारे में भी पूछा गया.

विज्ञापन

सोनू सूद ने किये कई खुलासे

टीजर की शुरुआत सोनू के कैजुअल लुक से होती है. जैसा कि स्मिता ने उनसे पूछा, ”आप जानते थे कि आप सलमान के साथ काम कर रहे थे, इसलिए फ्रेम उन्हीं पर केंद्रित था… क्या अहंकार आपको कभी मिला? जिसपर सोनी ने कहा, मेरा एक मानदंड रहता था कि ठीक है आपके मेरे से…21 रोल हो सकता है, पर मैं भी 19 रोल तो लेकर जाऊंगा ही जाऊंगा. अभिनेता ने दबंग के लिए सीन्स लिखने के बारे में बात की.

क्यों मना की थी दबंग फिल्म

उन्होंने कहा, दबंग के मैंने बहुत सारे सीन जैसे और मैंने किरदार को बदला था. पहले वो बहुत ही एकदम अहंकारी, और एकदम फाड़ दूंगा, जान ले लूंगा, ऐसा टाइप का कैरेक्टर था…तो मुझे वो अच्छा नहीं लगा तो मैंने इसलिए दबंग को मना कर दिया था…फिर मैंने छेदी सिंह के कैरेक्टर को थोड़ा कॉमिकल बनाया… जैसे एक फोटोग्राफर साथ में रखना…एक भैया जी स्माइल टाइप का कैरेक्टर रखा फिर वो, बात करने का उनका तरीका… कुल मिलाकर अपने कैरेक्टर को लाइट बनाया. बाद में हामी भरी.

Also Read: Bharti Singh को कम्बल की गंध और मशीनों की आवाज से है सख्त नफरत, यहां जानिये कारण
इन फिल्मों में दिखे हैं सोनू सूद

सोनू सूद ने साल 2004 में शहीद-ए-आजम के साथ बॉलीवुड में अपना करियर शुरू किया और युवा (2004), आशिक बनाया आपने (2005), जोधा अकबर (2008), सिंह इज किंग (2008) और अन्य फिल्मों में दिखाई दिए. फिल्म दबंग में उनका किरदार छेदी सिंह काफी ज्यादा फेमस हुआ. आखिरी बार एक्टर को सम्राट पृथ्वीराज में देखा गया था. उन्होंने एमटीवी रोडीज- सीजन 18 की भी मेजबानी की. सोनू अगली बार अपनी आगामी फिल्म फतेह में दिखाई देंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola