ePaper

झारखंड : रविवार को बेटे की होनी थी सगाई, रात में लगा दी दुकान में आग, पाकुड़ के हिरणपुर के इस घटना को पढ़ें

Updated at : 12 Mar 2023 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : रविवार को बेटे की होनी थी सगाई, रात में लगा दी दुकान में आग, पाकुड़ के हिरणपुर के इस घटना को पढ़ें

पाकुड़ के तोड़ाई गांव में अज्ञात लोगों ने एक दुकान में आग लगा दी‍. इसके कारण दुकान में रखे बाइक, गुड़ और चावल जलकर राख हो गये. बताया गया कि रविवार को पीड़ित के बेटे की सगाई होनी थी, लेकिन अगलगी के कारण सगाई टल गयी.

विज्ञापन

Jharkhand News: पाकुड़ जिला अंतर्गत हिरणपुर थाना क्षेत्र के तोड़ाई गांव निवासी जवाहरलाल मंडल के दुकान में शनिवार की देर रात आग लग गई. आग लगने से दुकान में रखी बाइक, करीब 50 क्विंटल गुड़ और 10 क्विंटल चावल जलकर राख हो गया‍. आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया है. बताया जा रहा है कि रविवार को जवाहरलाल मंडल के बेटे की सगाई होने वाली थी, लेकिन दुकान में आग लगने से सगाई टल गई.

बाइक समेत गुड़ और चावल जलकर राख

इस संबंध में पीड़ित जवाहरलाल मंडल ने थाना में लिखित शिकायत की है. पीड़ित ने शिकायत में बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे अज्ञात व्यक्ति ने घर में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दिया. पीड़ित ने बताया कि घर के सामने दुकान है जहां बाइक सहित गुड़, चावल आदि सामान रखे थे. देर रात पुत्र की नींद खुली, तो देखा कि दुकान जल रहा है. पड़ोसियों की मदद से पानी की मदद से किसी तरह से आग पर काबू पाया गया. तबतक बाइक जलकर राख हो गया. वहीं दुकान घर में रखा एक बाइक सहित 50 क्विंटल गुड़, 10 क्विंटल चावल एवं अन्य सामान जलकर राख हो गया है.

Also Read: Jharkhand Crime News: लातेहार के बरदौनी खुर्द गांव में गोलीबारी, दो लोग घायल, रिम्स रेफर

पुत्र को जान से मारने की मिली धमकी

इस घटना के बाद रात करीब साढ़े 12 बजे अज्ञात व्यक्ति ने मेरे पुत्र के मोबाइल पर कॉल कर धमकी दी. आगजनी की सूचना पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है. इस घटना के बाद परिजन काफी डरे-सहमे हैं. इस बावत थाना प्रभारी सुनील कुमार रवि ने बताया कि घटना को लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola