ePaper

सोनम कपूर की गोद भराई की अनदेखी तसवीरें वायरल, बहन रिया कपूर के साथ मस्ती करते दिखी एक्ट्रेस

Updated at : 16 Jun 2022 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
सोनम कपूर की गोद भराई की अनदेखी तसवीरें वायरल, बहन रिया कपूर के साथ मस्ती करते दिखी एक्ट्रेस

सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली हैं. एक्ट्रेस काफी स्टाइलिश है और वो प्रेग्नेंसी के दौरान भी स्टनिंग आउटफिट्स में नजर आती है. उनकी कुछ तसवीरें सामने आई है, जिसमें वो अपना बेबी शॉवर एजॉय करती दिख रही है.

विज्ञापन

Sonam Kapoor baby shower: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर हाल ही में लंदन की सड़कों पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थी. उनके साथ उनकी बहन रिया कपूर भी दिखी थी. तसवीरों में वो काफी खूबसूरत लगी थी. इस बीच एक्ट्रेस की गोद भराई की तसवीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है. फोटोज में वो पिंक आउटफिट में स्टनिंग लग रही है. उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो झलक रही है.

सोनम कपूर की गोद भराई

सोनम कपूर अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को काफी एजॉय कर रही हैं. ये हम नहीं उनकी तसवीरें कहती है जो वो आए दिन फैंस के साथ शेयर करती रहती है. लियो कल्याण नाम के एक परफार्मर ने अपने इंस्टाग्राम पर सोनम के बेबी शॉवर की इनसाइड तसवीरें और वीडियो पोस्ट किया है. इसमें एक्ट्रेस पिंक ड्रेस में काफी ग्रॉर्जियस लग रही है.

https://www.instagram.com/p/Ce1e9y8IWAc/ सोनम कपूर और रिया कपूर

लियो कल्याण ने सोनम कपूर के बेबी शॉवर में उनका गाना मसकली गाया. इस दौरान एक्ट्रेस और उनकी बहन रिया कपूर परफॉर्मेंस को फुल ऑन एजॉय करती नजर आई. कैप्शन के साथ लियो ने लिखा, ‘बॉलीवुड में एक स्पाइस गर्ल. मैंने अभी-अभी सोनम कपूर की गोद भराई में परफॉर्म किया है कि जीवन क्या है?’

Also Read: प्रेग्नेंट सोनम कपूर ने नो मेकअप लुक में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, पूल किनारे पति के साथ एन्जॉय करती दिखी रिया कपूर ने शेयर की ये तसवीरें

सोनम कपूर को टैग करते हुए उनकी बहन रिया कपूर ने भी गोद भराई की कुछ झलकियां अपने इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया. इसमें खूबसूरत डेकोरेशन, फूल और चीज केक दिख रहा है. इससे पहले रिया ने सोनम के साथ एक तसवीर शेयर की थी. इस फोटो में एक्ट्रेस क्रॉप टॉप और मैटरनिटी पैंट में दिखी थी. वो अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी थी.

undefined
undefined
सोनम कपूर ने लिखा था पोस्ट

गौरतलब है कि सोनम कपूर ने मार्च में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर पोस्ट किया था. तसवीर में उनके पति आनंद आहूजा दिखे थे और एक्ट्रेस उनकी गोद में लेटी हुई थी. उन्होंने कैप्शन में लिखा था, चार हाथ, जो आपको जितना हो सके उतने अच्छे से आपकी परवरिश करेंगे. दो दिल जो आपके साथ धड़केंगे. एक परिवार जो आपको प्यार और सपोर्ट देंगे. हम आपके आने का इंतजार कर रहे है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola