'स्लमडॉग मिलियनेयर' फेम मधुर मित्तल पर एक्‍स गर्लफ्रेंड ने लगाया यौन शोषण का आरोप, FIR दर्ज

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 Feb 2021 2:21 PM

विज्ञापन

slumdog millionaire actor madhur mittal booked for sexual assault by mumbai police bud : 'स्लमडॉग मिलियनेयर' एक्‍टर मधुर मित्तल (Madhur Mittal ) के खिलाफ खार पुलिस ने यौन उत्‍पीड़न का मामला दर्ज किया है. उनपर एक्‍स गर्लफ्रेंड को कथित रूप से घायल करने और सेक्सुअली असॉल्ट करने का आरोप लगा है.

विज्ञापन

Madhur Mittal booked for Sexual Assault : ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ एक्‍टर मधुर मित्तल (Madhur Mittal ) के खिलाफ खार पुलिस ने यौन उत्‍पीड़न का मामला दर्ज किया है. उनपर एक्‍स गर्लफ्रेंड को कथित रूप से घायल करने और सेक्सुअली असॉल्ट करने का आरोप लगा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना 13 फरवरी को हुई जब मधुर ने अपने पूर्व एक्‍स गर्लफ्रेंड के घर में जबरदस्ती प्रवेश किया और उनके साथ मारपीट की. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

पुलिस स्टेशन में जो एफआईआर दर्ज की गई है, उसके अनुसार मधुर पर छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न के लिए भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. कथित तौर पर, मधुर और उनकी एक्‍स गर्लफ्रेंड ने पिछले साल दिसंबर में उनसे मुलाकात की थी और दो सप्ताह के अंदर वह नशे में उनके साथ जबरदस्ती करने लगा था. इसके बाद उसने 11 फरवरी को मधुर से हर तरह का रिश्ता खत्म कर लिया.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता के वकील ने कहा कि, वो जबरदस्‍ती उसके कमरे में घुस आए और 15 से अधिक बार गला घोंटने की कोशिश की. उसे थप्पड़ मारा, उसके बाल खींचे, उसके दाहिनी आंख के नीचे मुक्का मारा, उसके साथ मारपीट की. एक्‍स गर्लफ्रेंड के शरीर के कई हिस्‍सो में चोट आई है. हालांकि इस पूरे मामले पर मधुर मित्‍तल की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है.

Also Read: कौन हैं गंगूबाई काठियावाड़ी? भंसाली की फिल्‍म में इन्‍हीं का किरदार निभा रहीं आलिया भट्ट

बता दें कि, उन्हें टीवी सीरियल ‘शाका लाका बूम बूम’ में उनके किरदार ‘टीटो ’के लिए जाना जाता है. उन्‍होंने फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ में सलीम मलिक का रोले निभाया था और उनकी एक्टिंग को सराहा गया था. साल 2008 में उन्‍हें आउटस्‍टेडिंग परफॉरमेंस के लिए स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवार्ड से सम्‍मानित किया गया था.

मधुर मित्तल आखिरी बार साल 2017 में फिल्‍म ‘मातृ’ में नजर आए‍ थे. फिल्‍म के रवीना टंडन ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी. इसके अलावा वो कहीं प्‍यार न हो जाए, वन टू का फोर और मिलियन डॉलर अलार्म जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola