शिल्पा शेट्टी ने रणवीर सिंह के Tattad Tattad सॉन्ग पर दिये जबरदस्त एक्सप्रेशन, वायरल हुआ VIDEO

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Nov 2021 1:25 PM

विज्ञापन

Shilpa Shetty Video : बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनका अंदाज वाकई दिलचस्प है. उनके पोस्ट हमेशा ही प्रशंसकों को इंप्रेस करते हैं.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उनका अंदाज वाकई दिलचस्प है. उनके पोस्ट हमेशा ही प्रशंसकों को इंप्रेस करते हैं. उनके ‘संडे बिंज’ वीडियो से लेकर उनके वर्कआउट क्लिप तक, नेटिज़न्स इसे बेहद पसंद करते हैं कि शिल्पा अपने प्रशंसकों के लिए सोशल मीडिया पर अपनी लाईफ से जुड़े खास पलों को साझा करती हैं.

इस वीडियो में वो रणवीर सिंह के सुपरहिट सॉन्ग Tattad Tattad पर इसका हुक स्टेप दोहराती नजर आ रही हैं. रामलीला के इस गाने में उनका एक्सप्रेशन देखने लायक है. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, काफी समय बाद आज डांस करने का मूड हुआ है. तभी तो मैं रणवीर सिंह के डांस स्टाइल का प्रभाव है. वीडियो में शिल्पा के बाल बड़े करीने से एक बन में बंधे हुए हैं.

https://www.instagram.com/reel/CWH6CG1D9cQ/

जहां फैंस शिल्पा के वीडियो पर रणवीर की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं, वहीं प्रशंसकों ने रील पर अपना प्यार बरसाना शुरू कर दिया है. एक फैन ने लिखा, ‘सुपर मूड है. एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, “इतना आकर्षक और सुंदर.” एक और यूजर ने लिखा, आज मूड डांस करने का नहीं बल्कि ड्रैडफ हटाने का है. एक और यूजर ने लिखा, “हम तुमको निगाहों में इस तरह छुपा लेंगे.”

Also Read: रश्मि देसाई ने समंदर किनारे कराया बेहद ही ग्लैमरस फोटोशूट, फैंस बोले- खूबसूरती का राज क्या है ?

हाल ही में शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) ने पोर्नोग्राफी से जुड़े एक मामले में गिरफ्तारी और जमानत के बाद पहली बार पब्लिकली सामने आये हैं. जानेमाने बिजनेसमैन राज कुंद्रा को जुलाई में गिरफ्तार किया गया था और सितंबर में उन्हें जमानत दे दी गई थी. ऑनलाइन सामने आई तस्वीरों में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को हिमाचल प्रदेश के एक मंदिर में जाते हुए देखा गया था.

बता दें कि, जुलाई में पोर्न केस से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार होने के बाद राज कुंद्रा को मुख्य आरोपी बनाया गया था. उनपर एडल्ट वीडियो के प्रोडक्शन और स्ट्रीमिंग में शामिल होने का आरोप लगाया गया था. हाल ही में राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola