शाहरुख खान के लाडले अबराम हैं बहुत टैलेंटेड, ताइक्वांडो में बने चैंपियन,एक्टर ने बेटे पर यूं लुटाया प्यार

शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम ने ताइक्वांडो मैच में मेड जीता. उसकी जीत से किंग खान काफी खुश दिखे. इस कार्यक्रम में करीना कपूर, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर अपने बच्चों को चीयर करने आई थी.
AbRam Video: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (ShahRukh Khan) की बेटी सुहाना खान एक्टिंग में डेब्यू करने वाली है. शाहरुख के बेटे आर्यन खान राइटिंग में हाथ अजमा रहे है. तो उनके छोटे बेटे अबराम भी अपने भाई-बहन से कम नहीं है. वो काफी टैलेंटेड है. जी हां, किंग खान के बेटे अबराम को ताइक्वांडो में गोल्ड मेडल मिला. इस इवेंट में एक्टर अपने पूरे परिवार के साथ शामिल हुए.
शाहरुख खान ताइक्वांडो मैच में अपने लाडले अबराम को चियर करने गौरी खान, सुहाना खान और आर्यन खान के साथ शामिल हुए. इसमें अबराम ने मैच जीतकर मेडल अपने नाम किया. मेडल देने के लिए एक्टर को स्टेज पर बुलाया गया. शाहरुख ने अबराम को प्यार से किस भी किया. विरल भयानी ने वीडियो भी पोस्ट किया है.
इस ताइक्वांडो कार्यक्रम में करीना कपूर खान, सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर के लिए आए थे. इसमें करिश्मा कपूर अपने बेटे कियान के साथ आई थी. इसमें कियान ने भाग लिया था. एक्टर निखिल द्विवेदी अपनी पत्नी और बेटे के साथ दिखे. सारे सेलेब्स ने अन्य बच्चों के साथ पोज देते हुए तसवीरें भी क्लिक करवाई.
शाहरुख खान की आने वाली फिल्में
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान ने हाल ही में बताया था कि उन्होंने चेन्नई में फिल्म जवान के एक महीने के लंबे शेड्यूल को पूरा कर लिया है. इसके अलावा वो फिल्म पठान में दीपिका और जॉन अब्राहम के साथ दिखेंगे. तापसी पन्नू के साथ वो फिल्म डंकी कर रहे है.
सैफ अली खान की फिल्में
बात करें सैफ अली खान की तो एक्टर फिल्म आदिपुरुष में नजर आएंगे. इसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया था. सैफ इसमें रावण को रोल प्ले कर रहे है. वहीं, करानी कपूर पिछली बार लाल सिंह चड्ढा में नजर आई थी. वो अब सुजॉय घोष की द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स में दिखेंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










