ePaper

Agra News: जिला अस्पताल में वरिष्ठ सर्जन ने नर्स से की अभद्रता और मारपीट, मचा हड़कंप

Updated at : 15 Dec 2021 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
Agra News: जिला अस्पताल में वरिष्ठ सर्जन ने नर्स से की अभद्रता और मारपीट, मचा हड़कंप

आगरा जिला अस्पताल में सीनियर सर्जन पर नर्स के साथ अभद्रता और मारपीट करने का आरोप लगाया गया है. सीएमएस ए के अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है. कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

Agra News: आगरा के जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स और ओटी इंचार्ज ने वरिष्ठ सर्जन डीपी सिंह के खिलाफ अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाया है. ये मामला सामने आने के बाद जिला अस्पताल में हड़कंप मच गया. कर्मचारी के साथ हुई अभद्रता और मारपीट के विरोध में तमाम लोग हंगामा काटने लगे. इसके बाद सीएमएस डॉक्टर ए के अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर मामले को किसी तरह से शांत कराया.

दरअसल, बुधवार सुबह ओटी इंचार्ज स्टोर रूम में थी, तभी डॉ. डीपी सिंह वहां आए और उनके साथ अभद्रता करने लगे, जिसका विरोध करने पर डॉ. डीपी सिंह ने ओटी इंचार्ज को धक्का दिया, जिससे वह गिर गई और उनके सिर में चोट आ गई. वहीं, एक प्रत्यक्षदर्शी ने यह भी बताया कि डॉक्टर ने नर्स को पीछे से लात मारी जिससे नर्स गिर पड़ीं.

Also Read: Agra News: कंट्रोल रूम में फोन कर कर्नाटक एक्सप्रेस को दी उड़ाने की धमकी, युवक गिरफ्तार

चीख-पुकार सुनकर मौके पर पूरा स्टाफ भी पहुंच गया. इसके बाद हंगामा और बढ़ गया. हंगामा बढ़ता देख डॉ. डीपी सिंह भी मौके से फरार हो गए. वहीं, पीड़िता ने आरोप लगाया कि स्टोर रूम में वह मौजूद थी, तभी डॉ. डीपी सिंह पीछे से आए और जोर से धक्का मार दिया और अश्लील हरकतें करने लगे.

Also Read: Agra News: जिलाधिकारी कार्यालय के सामने लोगों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, जानें वजह

हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पीड़िता अपने परिवार के साथ रकाबगंज थाने पहुंची, जहां पर उसने डॉ. डीपी सिंह के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया. थाना प्रभारी को पूरा मामला बताते हुए डॉक्टर पर अश्लील हरकत और बद नियत से दबोचने का आरोप भी लगाया.

अस्पताल में हंगामे की सूचना पर सीएमएस ए के अग्रवाल मौके पर पहुंचे. उन्होंने किसी तरह से मामला शांत कराया. उनका कहना है कि मामले की जांच पड़ताल के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है. यह कमेटी जो रिपोर्ट देगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

(रिपोर्ट- राघवेंद्र सिंह गहलोत, आगरा)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola