सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप: हरियाणा को दो गोल से हरा झारखंड महिला टीम ने जीता कांस्य पदक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jharkhand Hockey: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में रविवार को झारखंड की महिला टीम ने हरियाणा को दो गोल से हराकर कांस्य पदक जीता.

विज्ञापन

रांची. 15 से 26 फरवरी तक आंध्र प्रदेश में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप में रविवार को तीसरे और चौथे स्थान के लिये खेले गये मैच में हॉकी झारखंड महिला हॉकी टीम ने हॉकी हरियाणा को 2-1 से हराकर लगातार दूसरे वर्ष कांस्य पदक जीता. झारखंड की ओर से रोशनी डुंगडुंग ने 25वें मिनट में और रेशमा सोरेंग ने 59वें मिनट में गोल किया. हरियाणा की ओर से देविका सेन ने मैच के अंतिम मिनट में गोल किया.

विज्ञापन

रानी टोप्पो को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’

बता दें कि अलबेला रानी टोप्पो को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ व बेस्ट फारवर्ड व सोनल मिंज को बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार दिया गया. मैच के दौरान उपस्थित हॉकी इंडिया के महासचिव व हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, भारतीय टीम की चयनकर्ता असुंता लकड़ा, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार ने कांस्य पदक जीतने पर टीम को बधाई दी.

झारखंड हॉकी टीम

झारखंड टीम में अंजली बिंझिया, सोनल मिंज, रोपनी कुमारी, रीमा बाखला, रेशमा सोरेंग, कौशल्या, सम्मी बाड़ा, स्मिता मिंज, दीप्ति कुल्लू, दीप्ति टोप्पो, नीतू, सुभाषी हेमरोम, काजल बाड़ा, अलबेला, वेतन डुंगडुंग, एलिन, रोशनी डुंगडुंग और अलका शामिल हैं. टीम की कोच बिगन सोय और मैनेजर दुलारी टोपनो हैं.

Also Read: FIH Hockey Pro League: राउरकेला में हॉकी प्रो लीग के टिकटों की ऑनलाइन बिक्री शुरू, जानें कैसे करें बुक और कीमत

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola