Selfiee BO Collection Day 3: पहले वीकेंड पर ही फुस्स हुई अक्षय कुमार की 'सेल्फी', जानें रविवार का कलेक्शन
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Feb 2023 1:44 PM
राज मेहता द्वारा निर्देशित सेल्फी ने पहले दिन सिर्फ 2.55 करोड़ का बिजनेस किया था. जबकि दूसरे दिन मूवी ने 3.8 करोड़ का कलेक्शन किया था. तीसरे दिन का कलेक्शन भी कुछ शानदार नहीं रहा. इसमें अक्षय कुमार और इमरान हाशमी है.
Selfiee Box Office Collection Day 3: अक्षय कुमार(Akshay Kumar), इमरान हाशमी (Emraan Hashmi), डायना पेंटी और नुसरत भरुचा की फिल्म सेल्फी का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल है. ओपनिंग डे पर मूवी ने धीमी शुरुआत की, लेकिन दूसरे दिन कलेक्शन में बढ़ोतरी देखने को मिली. हालांकि उम्मीद की जा रही थी कि वीकेंड पर फिल्म कमाल दिखाएगी. अफसोस ऐसा नहीं हुआ. तीसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है.
राज मेहता द्वारा निर्देशित सेल्फी ने पहले दिन सिर्फ 2.55 करोड़ का बिजनेस किया था. जबकि दूसरे दिन मूवी ने 3.8 करोड़ का कलेक्शन किया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तीसरे दिन 3.89 करोड़ की कमाई हुई. टोटल कलेक्शन की बात करें तो अबतक सिर्फ 10.24 का सिर्फ बिजनेस हुआ है. ऐसा कहा जा रहा था कि तीसरे दिन की कमाई दोनों दिनों से काफी ज्यादा होगी, लेकिन ये नहीं हुआ.
अक्षय कुमार की ये 5वीं फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं किया. इससे पहले बॉक्स ऑफिस पर एक्टर की फिल्म राम सेतु, बच्चन पांडे बुरी तरह पिट गई थी. मूवी को आईएमडीबी पर 6.4 रेटिंग मिली है, लेकिन ये और बढ़ेगा. फिल्म स्टारकास्ट की फीस के बारे में बात करें तो अक्षय कुमार ने सेल्फी के लिए करोड़ लिए हैं. जबकि इमरान हाशमी ने 7 करोड़ लिए है. नुसरत भरुचा ने 4 करोड़ और डायना पेंटी ने 75 लाख चार्ज किए है.
अक्षय कुमार ने साल 2019 में पीएम मोदी का इंटरव्यू लिया था. इसमें एक्टर ने उनसे आम को लेकर सवाल किया था. उन्होंने पूछा था, आपको आम खाना पसंद है? आप आम चूसकर खाते हैं या काटकर खाते हैं? इस सवाल को लेकर ट्रोल हुए अक्षय कुमार ने आज तक के सीधी बात में बात की. उन्होंने कहा, मैं पूछना चाहता था कि एक सामान्य व्यक्ति उस व्यक्ति के बारे में क्या जानना चाहेगा जिसकी वे प्रशंसा करते है. मैंने ज्यादा नहीं सोचा. गर्मी का मौसम था, आम का मौसम था, इसलिए मैंने उससे इसके बारे में पूछा. मैंने जो भी महसूस किया, मैंने पूछा. ऐसे लोग थे जिन्होंने पूछा था मुझसे मैंने गुलाबी पैंट क्यों पहनी, मैंने उनसे पूछा कि क्या प्रधानमंत्री को यह रंग पसंद नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










