पाकिस्तान से भारत आई Seema Haider बनीं यूट्यूबर, खुद बताया कितनी हुई पहली कमाई

Published by : Sandeep kumar Updated At : 08 Nov 2023 2:06 PM

विज्ञापन

सीमा हैदर और सचिन मीणा यूट्यूब की अपनी पहली कमाई से काफी खुश नजर आए. सीमा हैदर ने अपनी यूट्यूब की पहली कमाई के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले महीने यानी अक्टूबर में उनकी सबसे अधिक कमाई हुई है.

विज्ञापन
undefined

पाकिस्तान से आई सीमा हैदर अब यूट्यूब से पैसे कमाने लगी हैं. यूट्यूब ने हाल ही में सीमा हैदर को उनके पहली कमाई के रुपए खाते में डाले हैं. करवाचौथ के दिन व्रत रखने वाली सीमा हैदर ने बताया कि यूट्यूब ने पिछले महीने के आखिरी में उनके खाते में पैसे डाले थे.

undefined

इस दौरान सीमा हैदर और सचिन मीणा यूट्यूब की अपनी पहली कमाई से काफी खुश नजर आए. सीमा हैदर ने अपनी यूट्यूब की पहली कमाई के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले महीने यानी अक्टूबर में उनकी कमाई कुल 45 हजार रुपए की हुई है.

undefined

इस दौरान अपनी यूट्यूब से हुई पहली कमाई के बारे में बताते हुए सीमा और सचिन दोनों काफी खुश नजर आए. इस दौरान सीमा हैदर ने पहले पेमेंट ना होने का कारण भी बताया है.

undefined

सीमा हैदर ने बताया कि पहले उनके व्यूज काफी कम थे इसलिए पेमेंट नहीं आई, अब व्यूज अच्छे हो गए हैं इसलिए यूट्यूब ने पहली पेमेंट भेज दी है.

undefined

सीमा ने कहा कि आगे भी उनको यूट्यूब की तरफ से अच्छी कमाई होने वाली है. बता दें कि पाकिस्तान से आने के बाद सीमा और सचिन किराए के घर में रहते थे. अब सीमा हैदर ने अपना कमरा भी बना लिया है.

undefined

सीमा हैदर ने बताया कि उसने लोगों की मदद से अपना कमरा बना लिया है. इस दौरान सीमा हैदर ने यह भी बताया कि उसने अपना घर तो लोगों की मदद से बनवाया है, लेकिन अपने गहने सीमा ने यूट्यूब से हुई कमाई से बनवाए हैं.

विज्ञापन
Sandeep kumar

लेखक के बारे में

By Sandeep kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola