SatyaPrem Ki Katha Fees: कार्तिक आर्यन को फीस के रूप में मिली तगड़ी रकम, इस स्टार के हाथ लगा सबसे कम पैसा

Published by : Ashish Lata Updated At : 29 Jun 2023 11:27 AM

विज्ञापन

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की मोस्ट अवेटेड फिल्म सत्यप्रेम की कथा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर ऑडियंस में काफी बज बना हुआ है. हालांकि ये सुपरहिट होगी या नहीं इसपर अभी कुछ कह पाना मुश्किल है. इससे पहले आइये नजर डालते है स्टारकास्ट की फीस पर...

विज्ञापन

भूल भुलैया 2 की सुपर सफलता के बाद, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी ‘सत्यप्रेम की कथा’ में एक बार फिर साथ नजर आ रहे हैं. फिल्म आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फैंस में गजब का उत्साह देखा जा रहा है, सभी फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए सिनेमाघरों में पहुंचे हैं. फिल्म के ट्रेलर और गानों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और अब सबकी नजरें बॉक्स ऑफिस पर हैं. हालांकि उससे पहले आइये जानते हैं सत्यप्रेम की कथा के लिए स्टारकास्ट ने कितना चार्ज किया है.

सत्यप्रेम की कथा के लिए किसने ली कितनी फीस

सत्यप्रेम की कथा फिल्म में कियारा और कार्तिक के अलावा सुप्रिया पाठक कपूर, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तल्सानिया भी हैं. समीर विधवांस द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म को फैंस से जबरदस्त रिसपांस मिल रहा है. फैंस का कहना है कि ”#SatyaPremKiKatha के बारे में बहुत अच्छी बातें सुन रहा हूं… आपको एक और सुपर सफल ब्लॉकबस्टर की शुभकामनाएं साजिद भाई #साजिदनाडियाडवाला @वर्डानाडियाडवाला @NGEMovies पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं”.


कार्तिक आर्यन को मिली मोटी रकम

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक आर्यन ने फिल्म सत्यप्रेम की कथा के लिए 25 करोड़ की तगड़ी फीस ली है. बता दें कि इसमें उनके किरदार का नाम सत्यप्रेम अग्रवाल है. इसके अलावा गोर्जियस कियारा आडवाणी फिल्म में ‘कथा’ की भूमिका निभा रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये लिए है. बता दें कि कियारा-कार्तिक दोनों साथ में पहले भूल-भुलैया 2 में साथ में काम कर चुके है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.

गजराज राव- सुप्रिया पाठक को मिली इतनी फीस

गजराज राव फिल्म सत्यप्रेम की कथा में कार्तिक आर्यन के पिता का किरदार निभा रहे हैं. गजराज अपनी दमदार एक्टिंग 1 करोड़ रुपये चार्ज किये हैं. वहीं, सुप्रिया पाठक, कार्तिक की मां के रोल में है. उन्हें 75 लाख रुपये फीस के तौर पर मिला है. जबकि शिखा तलसानिया ने 22 लाख रुपये चार्ज किए. ऋतु शिवपुरी को 40 लाख रुपये मिले है.

सत्यप्रेम की कथा स्टारकास्ट फीस

  • कार्तिक आर्यन – 25 करोड़

  • कियारा आडवाणी – 4 करोड़

  • गजराज- 1 करोड़

  • सुप्रिया पाठक- 75 लाख

  • शिखा तलसानिया- 22 लाख

  • ऋतु शिवपुरी- 40 लाख

Also Read: SatyaPrem Ki Katha Movie Review Live: सत्यप्रेम की कथा सिनेमाघरों में हुई रिलीज, फैंस ने कहा – सुपरहिट
पहले इन इतना कमा सकती है फिल्म

ट्रेड एनालिस्ट सुमित काडेल ने इंस्टाग्राम पर भविष्यवाणी की कि सत्यप्रेम की कथा बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ से 9 करोड़ रुपये के बीच ओपनिंग करने की संभावना है. “बॉक्स ऑफिस भविष्यवाणी – #SatyaPremKiKatha दिन 1 – (गुरुवार) 7 -9 करोड़ नेट। 4 दिनों का सप्ताहांत – ₹ 40-45 करोड़ नेट (यदि बातचीत सकारात्मक रही). पार WOM से नीचे – ₹ 25-30 करोड़ सप्ताहांत.”

फिल्म के बारे में

  • निदेशक-समीर विदवान्स

  • लेखक- करण श्रीकांत शर्मा

  • स्टार कास्ट- कियारा आडवाणी, कार्तिक आर्यन, गजराज राव, शिखा तल्सानिया, नवीन सिंह, सुप्रिया पाठक, अव्लाद होसेन ईशान, कौशिक महता, अनुराधा पटेल, सिद्धार्थ रांदेरिया, विक्की कुमार, स्पिकल एप्रेंस, जाहिद डिक्रूज, अर्नोब खान अकिब, पलाश तिवारी, अमीर अली शेख

  • छायांकनअयानंका बोस

  • निर्माताकिशोर अरोड़ा, शरीन मंत्री केडिया, साजिद नाडियाडवाला

  • उत्पादननाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट, नमः पिक्चर्स

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola