सरोजिनी लकड़ा ने झारखंड खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निदेशक का संभाला पदभार

Updated:
विज्ञापन
सरोजिनी लकड़ा ने झारखंड खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय के निदेशक का संभाला पदभार

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सरोजिनी लकड़ा ने झारखंड खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय का निदेशक और झारखंड खेल प्राधिकरण के कार्यकारी निदेशक का पद संभाल लिया है. राज्य के खेल संघों से जुड़े पदाधिकारियों ने उनसे औपचारिक मुलाकात कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है.

विज्ञापन

रांची : अपर पुलिस अधीक्षक (संचार एवं तकनीकी सेवाएं) सरोजिनी लकड़ा ने निदेशक, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय- सह- कार्यकारी निदेशक, झारखंड खेल प्राधिकरण का प्रभार ग्रहण कर लिया है. श्रीमती लकड़ा ने पदभार ग्रहण करने के बाद सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया. इसके बाद निदेशालय एवं झारखंड खेल प्राधिकरण के सभी प्रकार की गतिविधियों से अवगत होते हुए कार्ययोजना का विस्तृत प्रतिवेदन, कार्यक्षेत्र, खेल आयोजन, खेल कैलेंडर, खेल गतिविधियों आदि पर चर्चा की. श्रीमती लकड़ा ने खेल को प्रगति पथ पर अग्रसर करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया.

विभाग से मुहैया होने वाली सामग्री की ली जानकारी

सरोजिनी लकड़ा ने झारखंड के सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विभाग की ओर मुहैया होने वाले खेल गतिविधियों के खेल सामग्री, आवासन तथा कैश अवार्ड एवं स्कॉलरशिप से संबंधित जानकारी प्राप्त की. इस अवसर पर खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय से देवशरण दास, प्रशाखा पदाधिकारी, झारखंड खेल प्राधिकरण से प्रमोद शरण, विशेष कार्य पदाधिकारी देवेंद्र कुमार, खेल परामर्शी अभिषेक नंद, छटकु उरांव, राष्ट्रीय खिलाड़ी शंकर पाल, स्टेडियम मैनेजर प्रदीप मिर्धा, कुश कुमार साहू एवं जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय के कर्मचारी मुकेश कुमार एवं अन्य उपस्थित थे.

Also Read: सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल मैच में अंडर 17 वर्ग में रांची को हराया, विजेता टीम का गुमला में स्वागत
इन्होंने दी बधाई

पदभार ग्रहण करने पर वुशु संघ के चंचल भट्टाचार्य, उदय साहू, शैलेंद्र दुबे, भारतीय हॉकी संघ के सचिव भोलानाथ सिंह, हॉकी झारखंड के सीइओ रजनीश कुमार, झारखंड एथलेटिक्स संघ के शशांक सिंह, योग फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव संजय कुमार झा सहित झारखंड खेल विभाग के पदाधिकारी व कर्मचारी, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों ने सरोजिनी लकड़ा से औपचारिक मुलाकात कर उनको बधाई और शुभकामनाएं दी.

सरोजिनी लकड़ा ने सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल कप विजेता खिलाड़ियों का किया स्वागत

खेल प्राधिकरण की निदेशक सरोजिनी लकड़ा ने दिल्ली में आयोजित सुब्रतो मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कप प्रतियोगिता 2022 के अंडर-17 (बालिका वर्ग) के विजेता खिलाड़ियों के आगमन पर रांची रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि झारखंड की खिलाड़ी हर क्षेत्र में अव्वल हैं. अब झारखंड का प्रतिनिधित्व खेल के सभी प्रतियोगिताओं में हो रहा है और उपलब्धि भी हासिल हो रही है. मौके पर कई खेल संघ के लोग भी मौजूद रहे. सभी ने टीम का जोरदार स्वागत करते हुए बधाई दी.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola