ePaper

Sankashti Chaturthi 2023: भाद्रपद मास की संकष्टी चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, सामग्री और महत्व

Updated at : 03 Sep 2023 9:12 AM (IST)
विज्ञापन
Sankashti Chaturthi 2023: भाद्रपद मास की संकष्टी चतुर्थी आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, सामग्री और महत्व

Sankashti Chaturthi 2023: हिंदू धर्म में भाद्रपद मास की चतुर्थी का विशेष महत्व है. भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी को हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है. इस बार भाद्रपद मास की संकष्टी चतुर्थी 3 सितंबर दिन रविवार को है. इस दिन को बहुला चौथ के नाम से भी जाना जाता है.

विज्ञापन
undefined
बहुला और हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी का व्रत कल

हिंदू धर्म में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का विशेष महत्व है. भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली चतुर्थी तिथि को हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है. इस दिन हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है. भादो के चौथ का व्रत माताएं अपनी संतान की सलामती और उनकी लंबी उम्र के लिए करती हैं. व्रती महिलाएं भगवान श्रीगणेश की विधि-विधान के साथ पूजा करतीं हैं. संकष्टी चतुर्थी का व्रत करने से श्री गणेश प्रसन्न होते हैं और धन-संपत्ति में वृद्धि होती है.

undefined
संकष्टी चतुर्थी महत्व

संकष्टी चतुर्थी व्रत के पुण्य प्रभाव से जीवन से नकारात्मकता दूर होती है. जीवन में खुशहाली व सुख-शांति आती है. मान्यता है कि विघ्नहर्ता जीवन की सभी समस्याओं का निपटारा करते हैं. इसके साथ ही गणेश भगवान अपने भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते है. चतुर्थी तिथि पर चंद्रदर्शन का भी विशेष महत्व होता है.

undefined
संकष्टी चतुर्थी शुभ मुहूर्त

भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 02 सितंबर 2023 दिन शनिवार की रात 8 बजकर 49 मिनट पर होगी. वहीं चतुर्थी तिथि का समापन 03 सितंबर 2023 दिन रविवार की शाम 6 बजकर 24 मिनट पर होगी. उदया तिथि होने की वजह से संकष्टी चतुर्थी व्रत 3 सितंबर दिन रविवार को रखा जाएगा. संकष्टी चतुर्थी और बहुला चतुर्थी का व्रत 03 सितंबर 2023 दिन को रखा जाएगा. इस खास दिन पर सर्वार्थ सिद्धि योग और वृद्धि योग का निर्माण हो रहा है, जो पूजा के लिए बेहद ही अच्छा माना जा रहा है.

undefined
संकष्टी चतुर्थी पर बन रहे शुभ योग
  • अभिजित मुहूर्त – सुबह 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक

  • विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 27 मिनट से 03 बजकर 18 मिनट तक

  • गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 41 मिनट से 07 बजकर 04 मिनट तक

  • सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 10 बजकर 38 मिनट से 4 सितंबर दिन सोमवार की सुबह 06 बजे तक

undefined
संकष्टी चतुर्थी पूजा विधि
  • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें.

  • संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें.

  • गणपति भगवान का गंगा जल से अभिषेक करें.

  • भगवान गणेश को पुष्प अर्पित करें.

  • भगवान गणेश को दूर्वा घास भी अर्पित करें.

undefined
  • भगवान गणेश को सिंदूर लगाएं.

  • भगवान गणेश का ध्यान करें.

  • गणेश जी को मोदक या लड्डूओं का भोग भी लगाएं.

  • इस व्रत में चांद की पूजा का भी महत्व होता है.

  • शाम को चांद के दर्शन करने के बाद ही व्रत खोलें.

  • भगवान गणेश की आरती जरूर करें.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola