Sanjay Dutt स्टारर फिल्म 'तोरबाज' के डायरेक्टर गिरीश मलिक के बेटे की पांचवीं मंजिल से गिरकर हुई मौत

निर्देशक गिरीश मलिक ने अपने बेटे मनन को खो दिया. गिरीश के घर अंधेरी में ये हादसा हुआ. वो होली खेलने गया था और दोपहर में घर लौटा था. हादसे के बाद मनन को कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वो नहीं बच पाया.
Girish Malik son Death : होली के सेलिब्रेशन में आम से लेकर खास लोग डूबे थे, लेकिन तभी ‘तोरबाज’ (Torbaaz) के निर्देशक गिरीश मलिक (Girish Mallik) के घर एक दुखद घटना घटी. गिरिश के बेटे मनन की मौत बिल्डिंग की पांचवी मंजिल से गिरने की वजह से हुई. निर्देशक और उनके परिवार के लिए ये बहुत बड़ा सदमा है. हालांकि मनन खुद कूदा या कुछ और हुआ, अभी इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है.
गिरीश मलिक ने अपने बेटे मनन को खो दिया
निर्देशक गिरीश मलिक ने अपने बेटे मनन को खो दिया. गिरीश के घर अंधेरी में ये हादसा हुआ. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वो ओबेरॉय स्प्रिंग नाम की बिल्डिंग में रहता था. मनन ए-विंग में रहता था. एक सूत्र के अनुसार, वो होली खेलने गया था और दोपहर में घर लौटा था. हादसे के बाद मनन को कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वो नहीं बच पाया. इस रिपोर्ट के अनुसार, ये दुखद घटना शाम को करीब 5 बजे के आस-पास की है.
पुनीत सिंह ने कही ये बात
इस खबर के बारे में निर्देशक गिरीश मलिक के साथी पुनीत सिंह ने पुष्टि की. पुनीत ने बताया कि, मलिक के बेटे का निधन हो गया है, लेकिन मैं इस समय कुछ नहीं कह सकता कि रियल में क्या हुआ था. उन्होंने आगे कहा कि, हम बोलने की स्थिति में नहीं है.
संजय दत्त हैरान हैं
इस बारे में संपर्क किए जाने पर तोरबाज़ के निर्माता राहुल मित्रा ने कहा, “मनन की मौत से मैं और संजय दत्त हैरान हैं. मैं ‘तोरबाज़’ के निर्माण के दौरान गिरीश के साथ मनन से दो बार मिला था. वह बहुत प्रतिभाशाली लड़का था. ईश्वर गिरीश और पूरे परिवार को इस अपूरणीय क्षति से उबरने की शक्ति प्रदान करें. मेरी हार्दिक संवेदना.”
संजय दत्त के साथ काम कर चुके हैं गिरीश
गिरीश मलिक की फिल्म तोरबाज में संजय दत्त, राहुल देव और नरगिस फाखरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी. बता दें कि ये फिल्म 2020 में आई थी. इसके अलावा उन्होंने ‘जल’ मूवी भी बनाई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




