Bihar Crime News पंचायत कर लौट रहे समस्तीपुर के पूर्व मुखिया को अपराधियों ने गोलियों से भूना

Updated:
विज्ञापन

Bihar Crime News पंचायत कर लौट रहे समस्तीपुर के पूर्व मुखिया को अपराधियों ने गोलियों से भूना दिया. जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

पटना. अपराधियों ने समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग पंचायत के पूर्व मुखिया शशिनाथ झा की गोली मारकर हत्या कर दी. जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. शुक्रवार की सुबह बखरी बुजुर्ग में पंचायती के लिए गए थे. इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनके सिर में 5 गोलियां दाग दीं, इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आस पास के लोग उनके घर के बाहर एकत्रित हो गए. इसके बाद एकत्रित लोग NH-28 को टायर जलाकर जाम कर दिया. इससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गई है. हत्या के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई

पूर्व मुखिया शशिनाथ झा गांव में ही एक पंचायती करके घर जाने के लिए अपनी कार की ओर जा रहे थे. इससे पहले वहां पहले से घात लगाकर बैठे 3 हथियारबंद अपराधियों ने उनको गोलियों से भून दिया. पिस्टल की 4-5 गोलियां मुखिया के सिर में लगी है. जिसके कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई. जब तक लोग कुछ समझ पाते इससे पहले अपराधी वहां से फरार हो गए .

(खबर अपडेट हो रही है)

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन