ePaper

अलीगढ़: एटा की मारहरा सीट से अमित गौरव टीटू पर सपा ने फिर जताया भरोसा, 2012 में रह चुके हैं विधायक

Updated at : 26 Jan 2022 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
अलीगढ़: एटा की मारहरा सीट से अमित गौरव टीटू पर सपा ने फिर जताया भरोसा, 2012 में रह चुके हैं विधायक

यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने 39 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. इसमें एटा की मारहरा विधानसभा से अमित गौरव टीटू को अपना प्रत्याशी बनाया है. अमित गौरव यादव टीटू 2012 में मारहरा विधानसभा से सपा के विधायक चुने गए थे.

विज्ञापन

Aligarh News: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी ने 39 प्रत्याशियों की घोषणा में एटा की मारहरा विधानसभा से प्रत्याशी के नाम की घोषित कर दी है. इसके साथ ही एटा जनपद की सभी विधानसभाओं पर सपा प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं.

एटा की मारहरा से सपा प्रत्याशी घोषित

समाजवादी पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर 39 प्रत्याशियों की और घोषणा कर दी है. जिसमें एटा की मारहरा विधानसभा से अमित गौरव टीटू को अपना प्रत्याशी बनाया है. अमित गौरव यादव टीटू 2012 में मारहरा विधानसभा से सपा के विधायक चुने गए थे. इन्होंने निर्दलीय वीरेंद्र को 22 हजार से अधिक वोटों से हराया था.

सपा के एटा जनपद में ये हैं प्रत्याशी

सपा ने एटा जनपद की सभी 4 विधानसभाओं एटा, अलीगंज, मारहरा, जलेसर पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं.

  • एटा से जुगेंद्र सिंह यादव

  • अलीगंज से रामेश्वर सिंह यादव

  • मारहरा से अमित गौरव टीटू

  • जलेसर से रणजीत सुमन

Also Read: जिसको बनाना जानता हूं, उसको मिटा भी सकता हूं, प्रचार नहीं करने पर रजनीकांत ने वर्तमान विधायक के दी हिदायत
एटा का चुनाव कार्यक्रम यह है

एटा का चुनाव तीसरे चरण में होगा

  • 1 फरवरी को नामांकन की अंतिम तारीख

  • 2 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच

  • 4 फरवरी को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि

  • 20 फरवरी को मतदान

  • 10 मार्च को मतगणना

Also Read: बरेली: बिजेंद्र सिंह का 15 दिन में ही बसपा से मोहभंग, टिकट ने मिलने पर भाजपा में शामिल

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola