सलमान खान ने Ex गर्लफ्रेंड के सिर पर फोड़ी थी बोतल? एक्ट्रेस ने बताई पूरी सच्चाई, जानिए क्या कहा

Updated at : 06 Jan 2023 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
सलमान खान ने Ex गर्लफ्रेंड के सिर पर फोड़ी थी बोतल? एक्ट्रेस ने बताई पूरी सच्चाई, जानिए क्या कहा

सलमान खान और सोमी अली 90 के दशक के पॉपुलर कपल थे. दोनों का रिश्ता आठ साल बाद टूट गया. सालों बाद सोमी ने कई चौंकाने वाला खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने सलमान पर कई गंभीर आरोप भी लगाया है.

विज्ञापन

90 के दशक में सलमान खान (Salman Khan) और सोमी अली (Somy Ali) ने एक-दूसरे को डेट किया था. सलमान और सोमी का रिश्ता आठ साल तक चला, जिसके बाद दोनों अलग हो गए. सोमी ने लेटेस्ट पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने सलमान के बारे में कई चौंकाने वाली बातें बताई है. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके सिर पर एक्टर ने बोतल फोड़ी थी. इसपर एक्ट्रेस ने जो कहा, जानकर हैरान रह जाएंगे.

सोमी के सिर पर सलमान ने फोड़ी थी बोतल?

सलमान खान औऱ सोमी अली की लव स्टोरी हर कोई जानता है. सोमी को 16 साल की उम्र में उनपर क्रश हुआ और वो उनसे शादी करने के लिए अमेरिका से भारत आ गई थी. इस बारे में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में खुलासा भी किया है. जब सोमी से पूछा गया, कि एक कथित घटना थी कि सलमान ने आपके सिर पर बोतल फोड़ दी थी इसमें कितना सच है? सच्ची कहानी क्या है?

https://www.instagram.com/p/CnCid9Oracu/
सोमी अली ने बताई सच्चाई

सोमी अली ने इस बारे में बताया कि, अगर उसने मुझे बोतल से मारा होता तो मैं अस्पताल में होती. उसने मेरे बालों पर थम्स अप का एक गिलास डाल दिया था और उसमें रम था. ये पहली बार था जब मैं शराब ट्राई कर रही थी. वहां मेरे साथ मेरी एक ऐक्टर फ्रेंड भी थी और उन्होंने ये पूरा वाकया देखा. उसने मेरे सिर पर बोतल नहीं तोड़ी. यह सबसे बेवकूफी भरी अफवाह है जो वर्षों से चली आ रही है.

Also Read: सलमान खान पर Ex गर्लफ्रेंड ने लगाए गंभीर आरोप, किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा- ‘मुझे गाली दी, मारा-पीटा’
सोमी अली का खुलासा

सोमी अली का नया सीरीज फाइट और फ्लाइट डिस्कवरी पर आ रहा है, जिसे सलमान खान ने भारत में बैन करवाने की कोशिश की. उन्होंने अपने एक अन्य पोस्ट में लिखा, जब मैं मुंबई में थी तो सलमान मुझे मारते-पीटते थे. मेरी हाउस हेल्पर उन्हें ऐसा करने से मना करती थी, जब वो मेरी चीख सुनती थी. उस समय मेरे मेकअप आर्टिस्ट अजय शेलार को मेरी गर्दन पर चोट के निशान और कई अन्य जगहों पर फाउंडेशन लगाकर उन्हें छिपाना पड़ता था. मैं अकेली महिला नहीं हूं जिसे उन्होंने गाली दी और डेट किया.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola