Tere Bina Teaser: सलमान के 'तेरे बिना' गाने का टीजर रिलीज, वीडियो में जैकलीन संग रोमांटिक हुए Salman
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 May 2020 3:26 PM
Salman Khan लॉकडाउन में अपने पनवेल स्थित फॉर्महाउस में हैं. पिछले दिनों उन्होंने यहीं से कोरोना वायरस पर बना गाना प्यार करोना रिलीज किया था. हाल ही में उन्होंने अपने अगले वीडियो 'तेरे बिना' (Tere Bina) की घोषणा की थी. अब उन्होंने इस गाने का टीजर रिलीज किया है. इस रोमांटिक गाने में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडीज हैं.
Tere Bina Song Teaser out: सलमान खान (Salman Khan) लॉकडाउन में अपने पनवेल स्थित फॉर्महाउस में हैं. पिछले दिनों उन्होंने यहीं से कोरोना वायरस पर बना गाना प्यार करोना (Pyar Karona) रिलीज किया था. हाल ही में उन्होंने अपने अगले वीडियो ‘तेरे बिना’ (Tere Bina) की घोषणा की थी. अब उन्होंने इस गाने का टीजर रिलीज किया है. इस रोमांटिक गाने में सलमान के साथ जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) हैं.
Also Read: क्या Salman Khan संग शादी रचाने जा रही हैं यूलिया वंतूर, जानें- क्या मिला जवाब
टीजर की शुरुआत में सलमान खान घोड़े पर सवार दिखाई देते हैं. साथ में जैकलीन के साथ उनका रोमांस दिखाई देता है. सलमान ने ये गाना मदर्स डे पर सभी माओं को समर्पित किया है. कैप्शन लिखा है तेरे बिना… सभी माओं को मदर्स डे की बहुत शुभकामनाएं.
इस गाने को शूट करने के लिए सलमान ने लॉकडाउन के सारे नियमों को ध्यान में रखा है. हालांकि आपको इसके टीजर को देखकर जरा भी नहीं लगेगा कि यह लिमिटेड रिसोर्सेज के बीच शूट हुआ है. वहीं, इस गाने को सलमान खान ने गाया है. कंपोज किया है उनके दोस्त अजय भाटिया ने और शब्बीर अहमद ने लिखा है. सलमान खान के यूट्यूब चैनल और सोशल मीडिया हैंडल्स पर 12 मई को रिलीज होगा.
Also Read: जल्द रिलीज होगा Salman Khan का नया गाना ‘तेरे बिना’, जैकलीन भी होंगी साथ, VIDEO
वहीं, सलमान शहर से दूर हैं लेकिन यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि लॉकडाउन के बीच दैनिक श्रमिकों का ध्यान रखा जाए. वह अपने प्रशंसकों को लॉकडाउन नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करने के लिए अपने फार्महाउस से वीडियो साझा कर रहे हैं. हाल ही में सलमान खान ने जरूरतमंदों के लिए बैलगाड़ी और ट्रैक्टर में राशन भरकर भेजा था. अब उन्होंने Being Haangryy नाम से फूड ट्रक की शुरुआत की है. एक वीडियो सामने आया है जिसमें फूड ट्रक पर Being Haangryy लिखा हुआ और इससे जुड़े कर्मचारी लाइन में लगे आम लोगों को एक-एक कर राशन के जरूरी सामान बांट रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










