अस्पताल में पियानो बजाते वाजिद खान का वीडियो वायरल, भाई साजिद ने शेयर कर लिखा ये इमोशनल पोस्ट

Updated:
विज्ञापन

Wajid Khan video- कुछ दिन पहले ही संगीतकार वाजिद खान (Wajid Khan) का निधन हो गया था. वाजिद खान के यूं अचानक चले जाने से पूरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री सदमे में है. अब वाजिद के भाई साजिद खान (Sajid Khan) ने उनका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वाजिद अस्पताल में दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में वो मोबाइल में पियानो बजा रहे हैं. ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

कुछ दिन पहले ही संगीतकार वाजिद खान (Wajid Khan) का निधन हो गया था. वाजिद खान के यूं अचानक चले जाने से पूरी फिल्‍म इंडस्‍ट्री सदमे में है. अब वाजिद के भाई साजिद खान (Sajid Khan) ने उनका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वाजिद अस्पताल में दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो में वो मोबाइल में पियानो बजा रहे हैं. ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन
Also Read: सलमान खान के फेवरेट म्यूजिक डायरेक्टर वाजिद खान का मुम्बई में निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

दरअसल, साजिद खान ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वाजिद दिख रहे है. वाजिद अस्पताल के बेड पर हैं और फोन पर पियानो बजा रहे हैं. ये वीडियो काफी भावुक कर देने वाला है. इस पोस्ट करते हुए साजिद ने लिखा, दूनिया छूट गई, सब कुछ छूट गया, ना तूने कभी म्यूजिक छोड़ा और ना म्यूजिक ने तुझे छोड़ा. मेरा भाई लेजेंड है और लेजेंड कभी नहीं मरते. मैं तुम से हमेशा प्यार करता रहूंगा. मेरी खुशी में, मेरी दुआओं में, मेरे नाम में तू हमेशा रहेगा.

बता दें कि संगीतकार वाजिद खान का 1 जून को निधन हुआ था. फिल्म इंडस्ट्री में साजिद वाजिद की जोड़ी के रूप में मशहूर वाजिद खान के निधन पर शोक प्रकट करते हुए इसे फिल्म तथा संगीत उद्योग को एक भारी क्षति बताया है.

वाजिद खान के निधन के बाद अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा, सिंगर सलीम मर्चेंट, सलमान खान, गायिका मालिनी अवस्थी, गायिका हर्षदीप कौर, सोनू निगम, अक्षय कुमार, प्रीति जिंटा, अभिनेता वरुण धवन,एक्ट्रेस परीणिति चोपड़ा सहित अन्य कलाकारों ने शोक व्यक्त किया था. साजिद-वाजिद की जोड़ी सलमान खान के बेहद करीब थी. उन्होंने अपने करियर में सलमान के साथ कई फिल्मों में काम किया.

वहीं, लॉकडाउन की वजह से जानेमाने संगीतकार के अंतिम संस्कार में परिवार के अलावा कुछ करीबी ही शामिल हो पाए. वाजिद का पार्थिव शरीर वर्सोवा के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola