ePaper

Varanasi News: काशी के संतों ने देखी The Kashmir Files, कहा- मनमोहन सिंह पर दर्ज हो मुकदमा

Updated at : 16 Mar 2022 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
Varanasi News: काशी के संतों ने देखी The Kashmir Files, कहा- मनमोहन सिंह पर दर्ज हो मुकदमा

Varanasi News: काशी धर्म परिषद के अध्यक्ष महंत बालक दास ने मांग की, कि कश्मीरी पंडितों की पुनर्स्थापना और मंदिरों का पुनर्निर्माण तत्काल प्रभाव से किया जाए. नरसंहार के दोषी यासीन मालिक और उसको पीएम ऑफिस में बुलाने वाले मनमोहन सिंह पर मुकदमा दर्ज किया जाए.

विज्ञापन
undefined

Varanasi News: कश्मीरी पंडितों के साथ हुई ज्यादती को दर्शाती फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को काशी के संत समाज ने समर्थन देते हुए, प्रोत्साहित करते हुए फिल्म की पूरी टीम को काशी में सम्मानित करने का फैसला किया है. इस फिल्म के द्वारा जिस तरह से कश्मीरी पंडितों के नरसंहार को दर्शाया गया है, उसे जन- जन तक पहुंचाने के लिए काशी धर्म परिषद समाज के संतों ने अध्यक्ष महंत बालक दास के नेतृत्व में हाल में पहुंचकर फिल्म देखी.

undefined

इस दौरान हाल में मौजूद दर्शकों ने संत समाज को खुद के बीच पाकर उत्साहित होकर जय श्री राम और हर हर महादेव के नारे लगाए. फिल्म के कई दृश्यों को देखकर भावुक हो उठे संतों ने कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार के दोषियों को फांसी देने के साथ ही तोड़े गए मंदिरों की सूची भी संत समाज को सौंपने की अपील की.

undefined

इन दिनों विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई है. इस फिल्म में जिस तरह से कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार की कहानी दर्शायी गयी है. उस सच्चाई को देखकर काशी के संत समाज ने फिल्म को समर्थन देते हुए दर्शकों के साथ मूवी थियेटर में उपस्थित होकर पूरी फिल्म को देखा. काशी धर्म परिषद के संतों ने अध्यक्ष महंत बालक दास के नेतृत्व में हाल में पहुंचकर फिल्म देखी.

undefined

इस दौरान फिल्म में दिखाए गए वीभत्स दृश्यों में कश्मीर में हिंदुओं के नरसंहार, महिलाओं के साथ दुराचार, बच्चों की हत्या और महिलाओं को आरा मशीन से काटने की घटना को जीवंत देखकर संत मर्माहत हो गए. इन दृश्यों को देखकर संतों की आंख से आंसू निकल गए.

undefined

फिल्म देखने के बाद थियेटर से बाहर निकले काशी धर्म परिषद के अध्यक्ष महंत बालक दास ने कहा कि कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार के इतिहास का सच सामने आ गया है. नरसंहार के लिए इस्लामी आतंकवादी तो दोषी हैं ही, साथ में आतंकवादियों को समर्थन देने वाले नेता भी अपराधी हैं, जिन्होंने हिंदुओं को भगाकर उनके मकानों और बागानों पर कब्जा किया है, उनकी पूरी प्रॉपर्टी जब्त की जाए.

undefined

महंत बालक दास ने मांग की, कि काशी के संतों को कश्मीर भेजा जाए, जो यह पता कर सकें कि इस्लामी आतंकवादियों ने कितने मंदिर विध्वंस किये, अब वे किस हालात में हैं. कश्मीरी पंडितों की पुनर्स्थापना और मंदिरों का पुनर्निर्माण तत्काल प्रभाव से किया जाए. नरसंहार के दोषी यासीन मालिक और उसको पीएम ऑफिस में बुलाने वाले मनमोहन सिंह पर मुकदमा दर्ज किया जाए.

undefined

महंत बालक दास ने मांग की कि फारुख अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को गिरफ्तार किया जाए, जिन्होंने आतंकवादियों का सहयोग किया और कश्मीर से हिंदुओं का नरसंहार करने में मदद की. इतिहास में कांग्रेस और वामपंथियों को कभी क्षमा नहीं किया जाएगा, जो दिल्ली में बैठकर आतंकवादियों के पक्ष में माहौल बनाते रहे.

undefined

सभी संतों ने कहा कि कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार के इतिहास को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा. सनातन धर्म को पलायन की नहीं, बल्कि डटकर खड़े रहने की नीति अपनानी पड़ेगी. काशी का संत समाज जल्द ही राष्ट्रपति से मिलकर अपनी चिंता से उनको अवगत कराएगा. काशी धर्म परिषद ‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्देशक और उनकी टीम को काशी में सम्मानित करेगा.

Photo Report- Vipin Singh, Varanasi

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola