बरेली में प्रेमिका की खुदकुशी से दुखी प्रेमी ने दो दिन बाद फांसी लगाई , मरने से पहले भाभी को बता गया ये बात
Published by : अनुज शर्मा Updated At : 21 Jun 2023 7:43 PM
जान देने से पहले रवि ने अपनी बड़ी भाभी से बात की थी,इसके बाद आत्महत्या कर ली. बताया जाता है कि भाभी से बात करने के दौरान काफी परेशान था.उसको भाभी ने काफी समझाया था, मृतक के परिजन बरेली पहुंच गए हैं.वह पोस्टमार्टम के बाद शव गांव के जाएंगे.
बरेली. दो दिन पूर्व प्रेमिका से कहासुनी हो गई थी.इसके बाद प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली थी. अब प्रेमी ने भी फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी. इससे मृतक के परिवार में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया.इसके साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी है.
बरेली शहर के बारादरी थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी में किराए के मकान में रहने वाले राजन सिंह ( 24 वर्ष ) ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी. मकान मालिक ने शव फांसी के फंदे कर लटकते देखा.उसके होश उड़ गए.मकान मालिक ने तुरंत पुलिस और मृतक के परिजनों को सूचना दी.कुछ ही देर में बारादरी थाना पुलिस पहुंची. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया.
https://www.youtube.com/channel/UCGjc0SGC7I3vE9ngLbLsTLA
पुलिस ने बताया कि मृतक राजन सिंह मूलरूप से शाहजहांपुर जनपद के खुदागंज थाना क्षेत्र के जमीलापुर गांव के रहने वाले हैं.वह दो वर्ष से बारादरी थाना क्षेत्र के कालीबाड़ी में किराए पर रह रहे थे. रवि ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है. मृतक के बड़े भाई डॉक्टर परमानंद ने बताया कि रवि से कल बात हुई थी. उसने कोई बात भी नहीं बताई. बताया जाता है कि रवि का खुदागंज क्षेत्र में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था. शादी भी तय हो गई थी लेकिन दो दिन पहले युवती ने आत्महत्या कर ली.
रिपोर्ट – मुहम्मद साजिद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










