ePaper

Saanp Bhagane ke Upay: बरसात में कहीं आपके घर में घुस न जाए सांप-छछूंदर, बिना मारे Snake भगाने के जानें उपाय

Updated at : 02 Jul 2023 10:09 AM (IST)
विज्ञापन
Saanp Bhagane ke Upay: बरसात में कहीं आपके घर में घुस न जाए सांप-छछूंदर, बिना मारे Snake भगाने के जानें उपाय

Saanp Bhagane ke Upay: सांप निकलने के मामले रोजाना सामने आ रहे हैं. लोगों के पास सर्प विशेषज्ञ को बुलाकर सांप को पकड़वाने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं रहता. समस्या यहां और बढ़ जाती है.

विज्ञापन

लखनऊ. बारिश के साथ शहर में जहरीले सांपों के निकलने और सपदंश के मामले बढ़ गए हैं. विज्ञान के अनुसार छछूंदर सांप से भी खतरनाक जीव होता है. छछूंदर सांप को खा जाता है. (Saanp ko Bhagane ke Upay) सांप निकलने के मामले रोजाना सामने आ रहे हैं. लोगों के पास सर्प विशेषज्ञ को बुलाकर सांप को पकड़वाने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं रहता. समस्या यहां और बढ़ जाती है. जब कहीं और व्यस्तता की वजह से निजी सर्प विशेषज्ञ व वन विभाग की रेस्क्यू टीम समय पर लोगों के घर पर नहीं पहुंच पाती. ऐसे में लोगों को कोई उपाय नहीं सूझता और वे दशहत के साए में समय गुजारते हैं. जानकारों के अनुसार आयुर्वेद में एक ऐसे पौधे का जिक्र है, जिसकी गंध से ही सांप दूर भाग (saap bhagane ka upay) जाते हैं. विशेष गुण के कारण इसे सर्पगंधा के नाम से ही जाना जाता है. आइए आपको भी इसके प्रभावों से अवगत कराते हैं.

छछूंदर भगाने के तीन उपाय

छछूंदर को भगाने के लिए अपने घरों के हर कोनों में रूई में पिपरमेंट को लेकर रख दें. इसके आलावा पुदीने की पत्ती या फूल को लेकर बारीक कूट लें. इसे छछूंदर के बिल के पास या आने-जाने वाली जगहों पर रख दें. तीसरा उपाय लालमिर्ची के पाउडर है. लाल मिर्ची के पाउडर को छछूंदर के आने जाने वाले जगह पर रख दें. इन उपाय से आपके घर में छछूंदर नहीं आएंगा. इसके लिए एक कटोरी में तीन चम्मच कैस्टर ऑयल को एक चम्मच लिक्विड डिशवॉश सोप और थोड़े पानी के साथ मिलाएं और फिर इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में भरकर इसका छिड़काव घर की उन जगहों पर करें जहां छछुंदर अक्सर आते हैं. अगर आपके पास पुदीने का तेल नहीं है तो आप इसकी जगह पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल भी छछुंदर को घर से दूर भगाने के लिए कर सकते हैं.

Also Read: Sawan 2023: सावन माह की कावड़ यात्रा शुरू, नोएडा में कांवड़ियों के लिए रोडवेज डिपो ने की विशेष तैयारियां
सांप की एंट्री पर कैसे लगाएं रोक

  • ब्लीचिंग पाउडर का करें इस्तेमाल

  • घर से चूहों को दूर रखें

  • बगीचे की घास को ट्रिम करते रहें

  • अपने गार्डेन के किनारे और घर के एंट्री प्वाइंट पर गमले में लेमन ग्रास उगाएं

  • मगवॉर्ट का पौधा बारहमासी होता है. ये एक प्रकार की खरपतवार है. सांप इसकी मौजूदगी को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं, बल्कि इससे बचते भी हैं. इस पौधे के आसपास सांप नहीं आते है.

  • सर्पगंधा का पौधा बारिश में सांप को दूर भगाने के लिए बेहद खास माना जाता है. इस पौधे की गंध इतनी अजीब होती है कि सांप इसे सूंघते ही दूर से भाग जाते हैं.

  • सांपों को भगाने के लिए (Saap ko Bhagane ke upay) लहसुन को नमक के साथ मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद घर के अंदर-बाहर जहां-तहां रख दें. लहसून में सल्फोनिक एसिड की वजह से इससे तेज गंध आती है. इसलिए सांप इसे पसंद नहीं करते हैं.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola