ePaper

PHOTOS: विदाई के वक्त भावुक हुए महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर, नडाल भी नहीं रोक पाए आंसु, देखें तस्वीरें

Updated at : 24 Sep 2022 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: विदाई के वक्त भावुक हुए महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर, नडाल भी नहीं रोक पाए आंसु, देखें तस्वीरें

24 साल के लंबे करियर के बाद रोजर फेडरर ने टेनिस से संन्यास ले लिया है. फेडरर ने अपने करियर में 20 बार ग्रैंड स्लेम चैंपियन बने. वहीं अपने विदाई के वक्त फेडरर भावुक हो गए और रोते दिखाई दिए. मैच में उनके साथी रहे राफेल नडाल भी अपने आंसु नहीं रोक पाए.

विज्ञापन
undefined

महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर (Roger Federer) ने शुक्रवार (23 सितंबर) रात अपना आखिरी टूर्नामेंट लेवर कप में हार के बाद संन्यास ले लिया. फेडरर के अंतिम मैच में उनके जोड़ीदार स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल रहे. अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो और जैक सॉक के साथ हुए मुकाबले में उन्हें 4-6, 7-6 (2), 11-9 से हार का सामना करना पड़ा.

undefined

वहीं मैच के बाद फेडरर की आंख से आंसू छलक पड़े. वह रोते नजर आए. टेनिस कोर्ट के बीच में खड़े में होकर उन्होंने अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाकर लोगों का अभिवादन किया. इसके बाद वह सर्बिया के स्टार नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल से गले मिले और टेनिस को अलविदा कहा. इस दौरान राफेल नडाल समेत बाकी प्लेयर्स भी भावुक नजर आए.

Also Read: Roger Federer Retirement: रोजर फेडरर ने हार के बाद टेनिस करियर को दी आंसू भरी विदाई, नडाल भी रोए
undefined

स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने इसी महीने 15 सितंबर को संन्यास की घोषणा कर दी है. 41 साल के फेडरर ने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा आप सभी के लिए मैं एक खबर दे रहा हूं. मैं 41 साल का हो चुका हूं और मुझे लगता है कि अब मैं पेशेवर टेनिस से रिटायरमेंट ले लूं.

undefined

रोजर फेडरर ने टेनिस को अपना 24 साल दिया. अपने करियर में वो 20 बार ग्रैंड स्लेम चैंपियन बने. फेडरर पुरुष सिंगल टेनिस में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने अपने 24 साल के करियर में 1500 टेनिस मुकाबले खेले हैं.

Also Read: Roger Federer Retirement: फेडरर और सेरेना के संन्यास से टेनिस में शुरु होगा अल्काराज, स्वियातेक का दौर
undefined

रोजर फेडरर ने 2003 में विम्बलडन के तौर पर अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता था. वहीं साल 2018 में फेडरर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम हासिल किया था. फेडरर को उनके शानदार ‘फोरहैंड सर्विस’, ‘फुटवर्क’ और आक्रामक खेल के लिए जाना जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola