बरेली में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, पति की हालत गंभीर

Updated:
विज्ञापन

बरेली में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जिसमें बाइक सवार पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित बहेड़ी में नैनीताल हाइवे पर एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. इससे बाइक सवार पत्नी की मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया. उनको इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है. इसके साथ ही ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई. पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है. इसके साथ ही पुलिस आरोपी ट्रक के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी है. बरेली देहात के देवरनिया थाना क्षेत्र के पुरैना ताल गांव निवासी निवासी कारपेंटर एहसान अहमद अपनी पत्नी सोनम (30 वर्ष) के साथ सोमवार को बाइक जा रहे थे. उनकी बाइक को बहेड़ी के ब्यूलिया गांव के पास एक तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी.

बाइक सवार महिला की मौके पर हुई मौत

पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका के परिजनों ने बताया कि सोनम अपने पति के साथ बाइक से एक रिश्तेदार के घर जाने को निकली थी. मगर, ब्यूलिया गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. इससे बाइक पर पीछे बैठी सोनम जमीन पर गिर गई. ट्रक उसको कुचलता हुआ चला गया. इससे सोनम की मौके पर ही मौत हो गई. उसके पति के भी चोट आई है. घटनास्थल पर मौजूद राहगीरों ने ट्रक रोकने की कोशिश की. लेकिन, उसका चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. हादसे की सूचना पर कुछ ही देर में पुलिस को दी गई. पुलिस ने सोनम का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया. पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी. इसके अलावा फरीदपुर थाना क्षेत्र के फर्रखपुर गांव निवासी दिनेश ट्रेन से घर लौट रहा था.

Also Read: मैनपुरी में आधी रात विवाहिता के घर में घुसा युवक, तमंचा दिखा कर रहा था दुष्कर्म, तब तक पहुंच गया पति…
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

मगर, उसकी सोमवार को फरीदपुर के गांव हरेली के पास ट्रेन से गिरकर मौत हो गई. पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया कि दिनेश शाहजहांपुर के तिलहर निवासी अपने बड़े भाई प्रदीप से मिलने गया था. वहां से वापस अपने घर लौटने के लिए ट्रेन पर सवार हुआ था. मगर,घर से कुछ ही पहले हरेली गांव के पास वह बोगी के दरवाजे पर खड़ा था. जिससे रेलवे स्टेशन आते ही ट्रेन से नीचे उतर सके. लेकिन, हरेली गांव के पास अचानक पीछे से लगे धक्के के के कारण वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया. उसकी मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मृतक के पास से मिले मोबाइल फोन से परिजनों को सूचना दी. परिजनों ने शव की शिनाख्त की. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola