Rishi Kapoor ने रणबीर के साथ इस शख्स को दी थी शादी की सलाह, अब वायरल हुआ ट्वीट

Author Divya Keshri|Edited by Prabhat Khabar
Updated:
विज्ञापन

Rishi Kapoor ने साल 2018 में ट्विटर पर रणबीर की शादी को लेकर एक ट्वीट किया था, हालांकि वो ट्वीट सिर्फ मज़ाक था. उन्होंने रणबीर के साथ उनके बेस्ट फ्रेंड और डायरेक्टर अयान मुखर्जी की तस्वीर शेयर की थी और लिखा था, 'बेस्ट फ्रेंड्स! अब वक्त आ गया है कि तुम दोनों को शादी कर लेनी चाहिए.'

विज्ञापन

बॉलीवुड में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) चर्चित कपल में से एक हैं. दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. ऐसी खबर भी है कि दोनों जल्द ही शादी करेंगे, लेकिन कब होगी इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि क्या आप जानते हैं कि ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) चाहते थे कि रणबीर किसी और से शादी करें? 2018 में ऋषि ने एक ट्वीट किया था, जिसमें वो चाहते थे कि रणबीर कपूर अपने अच्छे दोस्त अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) से शादी कर लें.

Also Read: जब 17 साल की Priyanka से Shahrukh ने पूछा था- मुझसे शादी करोगी क्या? देखें वायरल हो रहा यह VIDEO

दरअसल, ऋषि कपूर ने साल 2018 में ट्विटर पर रणबीर की शादी को लेकर एक ट्वीट किया था, हालांकि वो ट्वीट सिर्फ मजाक था. उन्होंने रणबीर के साथ उनके बेस्ट फ्रेंड और डायरेक्टर अयान मुखर्जी की तस्वीर शेयर की थी और लिखा था, ‘बेस्ट फ्रेंड्स! अब वक्त आ गया है कि तुम दोनों को शादी कर लेनी चाहिए.’ ट्वीट के बाद कई लोगों ने मजे लिए थे.

बता दें कि रणबीर कपूर और अयान मुखर्जी बहुत अच्छे दोस्त हैं. दोनों ने सबसे पहले फिल्म ‘वेक अप सिड’ में काम किया था. तभी से दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती हो गई जो अब भी कायम है. अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ काम कर रहे है. इस फिल्‍म का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहा है. इस फिल्‍म में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के अलावा महानायक अमिताभ बच्‍चन भी हैं.

वहीं, ऋषि कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में यह इच्छा जताई थी कि उनकी मौत से पहले उनके बेटे रणबीर कपूर शादी कर लें. उन्‍होंने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिश्ते के बारे में बात करते हुए ऋषि ने कहा था कि इन दोनों के रिश्ते के बारे में सभी लोग जानते हैं और इसके बारे कुछ भी कन्फर्म करने की जरूरत नहीं है. ऋषि चाहते थे कि उनके बेटे रणबीर की शादी जल्द से जल्द हो जाएं.

Also Read: कभी Ekta Kapoor से शादी करने के लिए तैयार थे Karan Johar!, इंटरव्यू में करण ने किया था खुलासा

ऋषि ने बताया थी कि 27 की उम्र में शादी की थी, रणबीर 35 के हो चुके हैं. उन्होंने ये भी बताया कि रणबीर चाहें तो अपनी पसंद से किसी से भी शादी कर सकते हैं और उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी. ऋषि ने कहा कि रणबीर जब भी शादी के लिए तैयार होंगे तो उन्हें खुशी होगी क्योंकि रणबीर की खुशी में ही उनकी खुशी है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola