कोलकाता में अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे घर, सड़क हादसे में 29 लोग जख्मी, 8 की हालत नाजुक

Updated at : 24 Dec 2020 8:51 AM (IST)
विज्ञापन
कोलकाता में अंतिम संस्कार कर लौट रहे थे घर, सड़क हादसे में 29 लोग जख्मी, 8 की हालत नाजुक

कोलकाता : महानगर के एजेसी बोस रोड के फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से जा रहे वाहन के पलटने से 29 लोग जख्मी हो गये. यह दुर्घटना बुधवार शाम 4.30 बजे के करीब हुई है. जख्मी लोगों में सात महिलाएं भी शामिल हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. इनमें आठ की हालत नाजुक बतायी जा रही है.

महानगर के एजेसी बोस रोड के फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार वाहन के पलटने से 29 लोग जख्मी हो गये. इसकी जानकारी जैसे ही शेक्सपीयर सरणी थाने की पुलिस को मिली, वह मौके पर पहुंची. इसके बाद घायलों को एसएसकेएम व चितरंजन नेशनल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि घायलों में से आठ लोगों की हालत नाजुक है.

Also Read: West Bengal Election 2021 : बंगाल में अमित शाह के सियासी हमले से घबरायी ममता बनर्जी ने कर दीं पांच बड़ी घोषणाएं

पुलिस सूत्रों के मुताबिक बाबूघाट से अंतिम संस्कार कर एक वाणिज्यिक वाहन में करीब 29 लोग सवार होकर घर की तरफ लौट रहे थे. गाड़ी जैसे ही फ्लाइओवर से होकर पार्क सर्कस की तरफ जा रही थी. अचानक एक अन्य वाहन के सामने आ जाने से चालक ने वाहन का नियंत्रण खो दिया और गाड़ी फ्लाइओवर पर पलट गयी.

तेज रफ्तार में जा रही गाड़ी के अचानक पलटने से फ्लाइओवर पर उसमें सवार पुरुष व महिलाएं गिर पड़े. दुर्घटना के बाद वाहन को जब्त कर लिया गया है. एक वाहन में जरूरत से काफी ज्यादा लोग कैसे सवार थे, इसके लिए पुलिस उक्त वाहन (टाटा 407) चालक के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola