Republic Day के मद्देनजर पानागढ़ स्टेशन की बढ़ायी गई सुरक्षा, RPF ने स्निफर डॉग के साथ चलाया चेकिंग अभियान

Updated:
विज्ञापन

पानागढ़ रेलवे स्टेशन के पास मौजूद आरओबी रेलवे सेतु, मिलिट्री साइडिंग यार्ड साइकिल स्टैंड, रेलवे अंडर पास, पीआरएस, रेलवे अस्पताल आदि क्षेत्रों में यह सघन अभियान चलाया गया.

विज्ञापन
undefined

पानागढ़, मुकेश तिवारी

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पानागढ़ आरपीएफ पोस्ट द्वारा सोमवार को पानागढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म समेत आने-जाने वाली ट्रेनों की गहनता से जांच की गई. बता दें कि आरपीएफ के जवानों ने स्निफर डॉग की सहायता से तलाशी अभियान चलाया.

undefined

इस दौरान पानागढ़ आरपीएफ पोस्ट निरीक्षक संजय कुमार, उप निरीक्षक अमरजीत, सहायक निरीक्षक कौशिक घोष, जावेद खान पीएस नाथ समेत आसनसोल से आए आरपीएफ बीबी महतो और बीदे मैक्स स्निफर डॉग के साथ पानागढ़ पहुंचे थे.

undefined

आरपीएफ निरीक्षक संजय कुमार ने बताया की आगामी गणतंत्र दिवस को देखते हुए आज आसनसोल से आए स्निफर डॉग मैक्स को लेकर पानागढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, विभिन्न ट्रेनों, यात्रियों के बैग सामानों के साथ-साथ रेलवे लाइन के अलावा रेलवे परिसर समेत रेलवे गेटों पर तलाशी अभियान चलाया गया. मुख्य रूप से सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के उद्देश्य से ही यह तलाशी अभियान शुरू किया गया है.

undefined

इसके साथ ही पानागढ़ रेलवे स्टेशन के पास मौजूद आरओबी रेलवे सेतु, मिलिट्री साइडिंग यार्ड साइकिल स्टैंड, रेलवे अंडर पास, पीआरएस, रेलवे अस्पताल आदि क्षेत्रों में यह सघन अभियान चलाया गया. बताया जाता है कि गणतंत्र दिवस के पूर्व इस तरह के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अभियान चलाया जाएगा ताकि सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहें तथा किसी तरह की कोई अनहोनी न हो.

undefined

बताया जाता है की गणतंत्र दिवस की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पानागढ़ सेना छावनी में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है. यहां भी ग्रीन जोन से ऑरेंज जोन कर दिया गया है. कांकसा के सीमावर्ती क्षेत्रों में भी राज्य पुलिस द्वारा जगह-जगह नाका लगाकर चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola