Prayagraj News: युवक की हत्या मामले में मुआवजे की मांग, सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, समझाइश पर हुए शांत

Updated:
विज्ञापन

प्रयागराज में जमीनी विवाद को लेकर राजेंद्र (45) की हत्या मामले में परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही परिजनों ने मृतक का शव रास्ते में रख प्रशासन से आर्थिक सहायता और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.

विज्ञापन

Prayagraj News: शहर के धूमनगंज थाना इलाके में जमीनी विवाद को लेकर राजेंद्र (45) की हत्या मामले में परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. साथ ही परिजनों ने मृतक का शव रास्ते में रख प्रशासन से आर्थिक सहायता और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. अधिकारियों के आश्वासन के बाद मृतक के परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए माने.

विज्ञापन

पांच के खिलाफ़ परिजनों ने दी तहरीर

मामले में धूमनगंज इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि, पांच लोगों के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसमें शिवबाबू, जाकिर, लकी शर्मा, चंद्रसेन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. सभी आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे.

जमीन से दुकान हटाने को लेकर था विवाद

जानकारी के मुताबिक, बेनीगंज निवासी राजेंद्र कुशवाहा (45) की मुंडेरा चुंगी के पास 6 कमरे का मार्केट है. ऊपर राजेंद्र अपनी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी के साथ रह रहा था. मार्केट के सामने खाली पड़ी जमीन पर एक व्यक्ति लंबे समय से चाय की दुकान लगाए हुए था. राजेंद्र यहां अपनी जमीन से कई महीनों से दुकान हटाने की कोशिश कर रहा था. इस संबंध में राजेंद्र ने नगर निगम में शिकायत की थी.

मौत होने तक की पिटाई

दरअसल, मृतक राजेंद्र की शिकायत पर गुरुवार की शाम नगर निगम की टीम जब दुकान हटाने पहुंची तो विवाद शुरू हो गया. स्थानीय लोगों के मुताबिक कुछ देर बाद पहुंचे दबंगों ने व्यक्ति की पिटाई शुरू कर दी. प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि दबंग व्यक्ति को तब तक पिटाई की जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि चाय की दुकान की आड़ में वहां नशे का कारोबार होता था, जिसका राजेंद्र लबें समय से विरोध कर रहा था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola