Redmi Note 13 5G Series Launch : 200MP कैमरा के साथ ये फीचर्स होंगे खास, जानिए

Updated:
विज्ञापन
Redmi Note 13 5G Series Launch : 200MP कैमरा के साथ ये फीचर्स होंगे खास, जानिए

Xiaomi Redmi कंपनी ने Note 13 Pro और Note 13 Pro+ का टीजर पोस्टर शेयर किया है, जिसमें फोन को दो कलर्स में दिखाया गया है. ये दोनों मॉडल्स काफी पतले होंगे. फोन कोरल पर्पल और फ्यूजन पर्पल कलर में आयेगा .

विज्ञापन

Redmi Note 13 Series Launch In India : शाओमी का सब-ब्रांड रेडमी आज, यानी 4 जनवरी को भारत में तीन मॉडल्स की Redmi Note 13 सीरीज पेश करने जा रही है. Redmi Note 13 सीरीज के तहत Redmi Note 13 5G, Redmi Note 13 Pro 5G और Redmi Note 13 Pro Plus 5G स्मार्टफोन्स लॉन्च होनेवाले हैं. कंपनी इन फोन्स को चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है. आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के डीटेल्स के बारे में –

Redmi Note 13 Series स्मार्टफोन्स में धमाकेदार स्क्रीन मिलने जा रही है. ये सुपर थिन बेजल्स के साथ आयेंगे, जिससे स्क्रीन बड़ी और ज्यादा नजर आयेगी. फोन के सामनेवाला हिस्सा लगभग 93% स्क्रीन है और सिर्फ 7% बेजल्स हैं. इसके साथ ही, यह फोन AMOLED टेक्नोलॉजी वाली स्क्रीन के साथ आएंगे. यूजर्स की आंखों की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन भी दिया गया है.

Also Read: Redmi Note 13 से Samsung Galaxy S24 तक, इस महीने लॉन्च होंगे कई धाकड़ Smartphones

Xiaomi Redmi कंपनी ने Note 13 Pro और Note 13 Pro+ का टीजर पोस्टर शेयर किया है, जिसमें फोन को दो कलर्स में दिखाया गया है. ये दोनों मॉडल्स काफी पतले होंगे, इनकी मोटाई सिर्फ 7.6 मिलीमीटर है. इसका वजन 173.5 ग्राम है. फोन कोरल पर्पल और फ्यूजन पर्पल कलर में आयेगा.

undefined

Redmi Note 13 5G में MediaTek Dimensity 6080 प्रॉसेसर होगा और Redmi Note 13 Pro और Pro+ Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 प्रॉसेसर के साथ आएंगे. रेडमी नोट 13 5जी सीरीज स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा.

Also Read: 200MP प्राइमरी कैमरे के साथ भारत में लॉन्च होगा Redmi Note 13 Pro, जानें और क्या होगा खास

रेडमी नोट 13 सीरीज की बैटरी कितनी बड़ी होगी, इसकी जानकारी तो लॉन्च से पहले तक सामने नहीं आयी थी, लेकिन इतना तो जरूर पता है कि इसमें 33W Turbo चार्जिंग होगी. कंपनी ने इस चीज की डीटेल अभी नहीं दी है कि यह फोन कितने मिनट में पूरा चार्ज हो जाता है.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola