Snapdragon 8 Gen 3 SoC, कर्व्ड डिस्प्ले और 50MP कैमरा के साथ आया Realme GT 5 Pro

Realme GT 5 Pro Launch, Price & Specs - रियलमी ने अपने लेटेस्ट परफॉरमेंस सीरीज GT 5 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. इस स्मार्टफोन में आपको 16GB रैम के साथ 1TB तक इन-बिल्ट स्टोरेज दी गयी है. चलिए इस स्मार्टफोन से जुडी सभी बातों को डीटेल से जानते हैं.
Realme GT 5 Pro: रियलमी के स्मार्टफोन्स बायर्स द्वारा काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं. इनके स्मार्टफोन्स में आपको प्राइस के हिसाब के काफी जबरदस्त फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स देखने को मिल जाते हैं. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें Realme के पास एंट्री लेवल से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक के स्मार्टफोन्स मौजूद हैं और बायर्स अपनी जरुरत और बजट के हिसाब से कोई सा भी ऑप्शन चुन सकते हैं. रियलमी के स्मार्टफोन्स बायर्स द्वारा इसलिए भी पसंद किये जाते हैं क्योंकि, इनमें आपको डिजाइन भी काफी जबरदस्त देखने को मिल जाता है. स्मार्टफोन्स के इसी रेंज का विस्तार करते हुए कंपनी ने अब चीन में अपने लेटेस्ट GT 5 Pro स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. यह एक प्रीमियम सेगमेंट का स्मार्टफोन है और बायर्स द्वारा काफी लंबे समय से इसका इंतजार किया जा रहा था. बता दें शुरूआती दौर में इस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है लेकिन, अनुमान लगाया जा रहा है कंपनी इस स्मार्टफोन को भारत में जल्द ही लॉन्च कर सकती है. ऐसे में अगर आप भी इस स्मार्टफोन को खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं तो पहले इसके बारे में डीटेल से जरूर जान लें.
अगर आप रियलमी GT 5 Pro स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसके फीचर्स और स्पेक्स के बारे में जरूर जान लें. स्पेक शीट पर नजर डालें तो इस स्मार्टफोन में आपको एक बड़ी 6.78 इंच की 8T LTPO 1.5K OLED डिस्प्ले दी गई है. यह डिस्प्ले 144Hz फास्ट रिफ्रेश रेट और 2160Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है. वहीं, परफॉरमेंस के लिहाज से देखा जाए तो कंपनी ने इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया है. यह एक काफी पावरफुल चिपसेट है और आपके सभी रोजमर्रा के टास्क आसानी से हैंडल कर सकता है. स्टोरेज ऑप्शंस पर नजर डालें तो यह स्मार्टफोन 16GB तक रैम और 1TB तक इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है. बता दें आउट ऑफ दी बॉक्स यह स्मार्टफोन Android 13 के साथ आता है और Realme UI 5.0 पर बेस्ड है. रिपोर्ट्स की माने तो इस स्मार्टफोन में आपको 3 सालों तक Android OS और 4 सालों तक सिक्योरिटी अपडेट्स दी जाएंगी.
Also Read: भारत में लॉन्च हुआ Redmi 13C स्मार्टफोन, कीमत 10,999 रुपये से शुरू, पाएं स्पेसिफिकेशंस की जानकारी
अगर आप फोटोग्राफी के शौक़ीन हैं तो बता दें इसके रियर में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिल जाता है. इसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का, अल्ट्रा वाइड कैमरा 8 मेगापिक्सल का और पेरिस्कोप लेंस 8 मेगापिक्सल का है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का शूटर दिया गया है. Realme GT 5 Pro 5400mAh की बैटरी के साथ आता है और 100W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करता है. इस स्मार्टफोन में दिए जाने वाले कुछ अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, VC कूलिंग सिस्टम, USB 3.0 इनेबल्ड Type-C पोर्ट, AI सुपर असिस्टेंट जैसे कई फीचर्स मिल जाते हैं.
अगर आप इस स्मार्टफोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो बता दें कंपनी ने फ़िलहाल इसके वैरिएंट्स की कीमतों का खुलासा नहीं किया है लेकिन, चीनी मॉडल्स पर नजर डालें तो कंपनी ने इसके 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 3,399 युआन (करीबन 39700 रुपये), 16GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 3,699 युआन (करीबन 43,400 रुपये), 16GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 3,999 युआन (करीबन 47,000 रुपये) और 16GB रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 4,299 युआन (करीबन 50,500 रुपये) रखी गयी है.
Also Read: 108MP कैमरा और 8GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Honor का नया स्मार्टफोन, पाएं स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




