ePaper

Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन जरूर करें सूर्य दोष से मुक्ति पाने के लिए ये उपाय, बनने लगेंगे बिगड़े काम

Updated at : 24 Sep 2023 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन जरूर करें सूर्य दोष से मुक्ति पाने के लिए ये उपाय, बनने लगेंगे बिगड़े काम

Ravivar Ke Upay: सूर्य की कृपा से जीवन में सुख-संपत्ति का आगमन होता है. इसके साथ ही जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं. जीवन में सफलता, मान-सम्मान और धन पाने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए है. रविवार के दिन सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय और टोटके बताएंगे.

विज्ञापन
undefined
सूर्य देव को अर्घ्य दें

रविवार के दिन सुबह स्नान करें और अर्घ्य दें. सूर्य देव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाना शुभ माना जाता है. इसके साथ ही आप सूर्य देव को फूल, रोली, अक्षत और मिश्री भी अर्पित कर सकते हैं.

undefined
इस मंत्र का जाप करें 

रविवार के दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य देते समय ‘ओम सूर्याय नमः ओम वासुदेवाय नमः ओम आदित्य नमः’ मंत्र का उच्चारण करना बहुत अच्छा माना जाता है.

undefined
बरगद के पत्ते को जल में प्रवाहित करें

रविवार के दिन बरगद के पेड़ से टूटा हुआ पत्ता लाकर उस पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखकर इस पत्ते को बहते जल में प्रवाहित कर दें. इस उपाय से आपकी मनोकामना पूरी होती है और आपकी कुडली में सूर्य मजबूत होते है.

undefined
इन चीजों का करें दान

रविवार के दिन आप गुड़, दूध, चावल और वस्त्र जैसी चीजों का दान करें. इससे सूर्यदेव प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से आपके सभी काम बन जाते हैं. जिससे आपको जल्द से जल्द सफलता मिलेगी.

undefined
जलाएं घी के दीए

अगर आपको पैसों से जुड़ी परेशानी हो रही है और आप पर कर्ज है तो आपको रविवार के दिन घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर घी का दीपक जलाना चाहिए. इस उपाय से सूर्य देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं. जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता है.

undefined
दूध को बबूल के पेड़ की जड़ में डालें

रविवार की रात को सोते समय एक गिलास दूध अपने सिरहाने रखकर सोए. फिर अगले दिन सुबह उठकर उस दूध को बबूल के पेड़ की जड़ में डालना अत्यंत लाभकारी माना जाता है. इससे कोई भी व्यक्ति धन और ऐश्वर्य प्राप्त कर सकता है.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola