रांची के एक अपार्टमेंट में लगी आग, एक की मौत, दूसरा घायल

Updated:
विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची में एक अपार्टमेंट में आग लग गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी बहन बुरी तरह झुलस गई. दोनों की उम्र क्रमश: 75 और 80 साल बताई गई है. घटना राजधानी के सिरमटोली की है.

विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची में एक अपार्टमेंट में आग लग गई, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी बहन बुरी तरह झुलस गई. दोनों की उम्र क्रमश: 75 और 80 साल बताई गई है. घटना राजधानी के सिरमटोली की है.

विज्ञापन

रांची में पर्ल अपार्टमेंट के सेकेंड फ्लोर पर लगी आग

आग लगने की यह घटना सिरमटोली के पर्ल अपार्टमेंट के सेकेंड फ्लोर पर हुई. आग लगने की वजह से अपार्टमेंट के मालिक जुलतन सुरीन की मौत हो गई. उनकी उम्र 75 साल थी. वहीं, उनकी 80 साल की बहन जोलेन होरो बुरी तरह झुलस गईं हैं.

सिरमटोली के इसी अपार्टमेंट में लगी आग.

अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने महिला को बाहर निकाला

जोलेन होरो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा है कि आग लगने की सूचना पड़ोसियों ने दमकल विभाग को दी. अग्निशमन विभाग के राजेश कुमार और अविनाश कुमार ने आग की लपटों में घिरी जोलेन होरो को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भिजवाया.

Also Read : रांची के डेली मार्केट फल मंडी में लगी आग, 70 से 80 दुकानें स्वाहा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola