आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी पोस्टपोन? वेडिंग डेट को लेकर बढ़ी कंफ्यूजन, Rahul Bhatt ने कही ये बात

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चा इस समय सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर हो रही है. डेट्स को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है. पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि कपल 14 या 15 अप्रैल को शादी करेंगे.
Ranbir Kapoor and Alia Bhatt wedding postponed: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के डेट को लेकर बड़ा कंफ्यूजन हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल 14 अप्रैल को शादी कर रहे है. कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है लवबर्ड्स 15 अप्रैल को सात फेरे लेंगे. लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, आलिया और रणबीर की शादी की तारीख बदल गई है. जी हां, अब डेट चेंज कर दी गई है.
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चा इस समय सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर हो रही है. डेट्स को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है. पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि कपल 14 या 15 अप्रैल को शादी करेंगे. पहले एक्ट्रेस के चाचा रॉबिन भट्ट ने आजतक को बताया था कि उनका 13 अप्रैल को मेहंदी समारोह होगा, और उनकी शादी 14 अप्रैल को फिक्स है.
राहुल भट्ट ने शादी की तारीख को लेकर कही ये बात
अब आलिया भट्ट के स्टेप ब्रदर राहुल भट्ट ने आजतक को बताया कि उन्होंने अपनी शादी की तारीख बदलने का फैसला किया है. राहुल ने कहा कि कपल ने पहले 14 अप्रैल को अपनी शादी की तारीख फिक्स की थी, लेकिन अब मीडिया में जानकारी लीक होने के बाद इसे थोड़ा आगे बढ़ाने का फैसला किया है. तारीख को आगे बढ़ाने के पीछे सुरक्षा चिंताएं भी एक कारण थीं.
शादी को लेकर तैयारी
वहीं, दूसरी तरफ कपूर फैमिली के घर कृष्णा राज बंगले को स्ट्रिंग लाइट्स से सजाया जा रहा है. वेडिंग वेन्यू रणबीर के बांद्रा स्थित घर वास्तु के चारों तरफ परदे लगाए जा रहे है, ताकि प्राइवेसी बने रहें. इसके अलावा एक्टर के घर बर्तन वाले ट्रक को अन्दर जाते देखा गया. बता दें कि शादी की तैयारियां तेजी से चल रही है.
सुभाष घई ने कही ये बात
फिल्म निर्देशक सुभाष घई ने रणबीर और आलिया की शादी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की हैं. उन्होंने कहा कि, मैं बहुत खुश हूं कि रणबीर और आलिया आखिरकार ऋषि कपूर के सपने को पूरा कर रहे हैं. मैं दोनों के सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं, जिस तरह से मैंने हमेशा ऋषि और नीतू कपूर के लिए किया था.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




