ePaper

22 जनवरी के आसपास जा रहे हैं अयोध्या घूमने तो तुरंत कर दें कैंसिल, वरना पूरी जिंदगी पड़ेगा पछताना, जानें कारण

Updated at : 17 Jan 2024 5:06 PM (IST)
विज्ञापन
22 जनवरी के आसपास जा रहे हैं अयोध्या घूमने तो तुरंत कर दें कैंसिल, वरना पूरी जिंदगी पड़ेगा पछताना, जानें कारण

Ayodhya Ram Mandir: अगर आप 22 जनवरी के आसपास अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं तो तुरंत कैंसिल कर दें. आइए जानते हैं क्यों.

विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. जिसकी तैयारियां भी तेजी से हो रही है. इस पल का इंतजार सभी को बेसब्री से है. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में वीआईपी से लेकर वीवीआईपी तक शामिल होंगे. अगर आप 22 जनवरी के आसपास अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं तो तुरंत कैंसिल कर दें. वरना आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं विस्तार से.

22 जनवरी को अयोध्या क्यों न जाएं

रहेगी लोगों की भारी भीड़

अगर आप 22 जनवरी या इसके आसपास अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं तो अभी कैंसिल कर दें, क्योंकि इस दौरान यहां पर लोगों की काफी भीड़ रहेगी. जिससे आप भगवान राम के दर्शन भी अच्छे से नहीं कर पाएंगे.

undefined
Also Read: Ram Mandir In Jharkhand: झारखंड में भी है राम मंदिर, जानें लोकेशन और कैसे पहुंचें यहां अयोध्या में नहीं है एक भी होटल खाली

अगर आप भी 22 जनवरी के आसपास अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं तो जाने से बचें, क्योंकि इस दौरान भीड़ के चलते होटल्स एक भी खाली नहीं हैं साथ ही आपको होटल की बुकिंग में भी परेशानी हो सकती है.

undefined
अयोध्या कब जाएं घूमने

गौरतलब है कि अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है. यहां पर 19 तारीख से लेकर 22 तारीख तक भूलकर भी घूमने के लिए न जाएं. क्योंकि इस दौरान आपको काफी सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. अगर आप अयोध्या जाने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें 22 जनवरी के बाद आप कभी भी रामनगरी घूमने के लिए जा सकते हैं.

undefined
Also Read: राजधानी लखनऊ की ये हैं सबसे भूतिया जगहें, जहां जाना तो दूर नाम लेने से भी डरते हैं लोग ये हैं अयोध्या में घूमने के लिए प्रसिद्ध जगहें

रामकथा पार्क

आप अगर कभी अयोध्या जाने का प्लान बना रहे हैं तो रामकथा पार्क जाना न भूलें. यह बेहद सुंदर और शांत जगह है. इस पार्क में सुबह लोग टहलने के लिए आते हैं.

undefined
श्री राम मंदिर

अयोध्या में स्थापित राम मंदिर को देखने देश-विदेश से लोग आते हैं. यह मंदिर भगवान राम के जन्मस्थल के रूप में प्रसिद्ध है और एक धार्मिक स्थल के रूप में माना जाता है. इसके निर्माण का काम विश्व के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है. मंदिर के भवन का शैली स्थानीय संस्कृति के अनुसार बनाया गया है.

undefined
Also Read: ये हैं सिक्किम में घूमने की बेस्ट जगहें कनक भवन
undefined

कनक भवन जरूर घूमने के लिए जाएं. इस मंदिर के मूर्तियां स्वर्णिम चित्रकारी से सजायी गई हैं. इस मंदिर में भगवान राम और सीता जी की मूर्तियां स्थापित हैं.

तुलसी स्मारक भवन
undefined

तुलसी स्मारक भवन तुलसीदास को समर्पित है जो ‘रामचरितमानस’ के लेखक हैं. यह भवन उस जगह पर स्थित है जहां तुलसीदास जी का निवास हुआ करता था. यहीं से उन्होंने ‘रामचरितमानस’ लिखने का कार्य किया था. इस भवन में तुलसीदास जी की मूर्ति और स्मारक स्थापित हैं.

Also Read: नैनीताल घूमने का बना रहे हैं प्लान तो पहले जान लें कब जाना चाहिए, ये हैं प्रसिद्ध पर्यटन स्थल
विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola