Rakul Preet Singh ने इस वजह से किया अपने रिलेशनिशप का खुलासा, शादी के बारे में कही ये बात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Nov 2021 10:07 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने लगभग एक महीने पहले अपने जन्मदिन पर अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खबसूरत सी तसवीर शेयर की थी.
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) ने लगभग एक महीने पहले अपने जन्मदिन पर अभिनेता-निर्माता जैकी भगनानी संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खबसूरत सी तसवीर शेयर की थी. इस बारे में बात करते हुए कि उन्होंने अपने पर्सनल लाईफ के बारे में बात करने का फैसला क्यों किया, जिसे उन्होंने काफी समय से सीक्रेट रखा था. एक्टर ने कहा, “मैंने इस बारे में बात की क्योंकि मुझे करनी थी.”
रकुल प्रीत सिंह को अपनी निजी जिंदगी के सुर्खियों में आने से कोई परेशानी नहीं हैं. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से खास बातचीत में कहा, “मैं उन चीजों को सुनना चुनती हूं जिन्हें मैं सुनना चाहती हूं. मैं चीजों से प्रभावित नहीं होने को चुनती हूं. मैंने अपने निजी जीवन के बारे में बात की क्योंकि मुझे लगा कि यह सुंदर है और मैं इसे साझा करना चाहती थी.”
उनका मानना है कि एक अभिनेता के निजी जीवन पर चर्चा की जा रही है, यह उनके काम का एक हिस्सा है. एक्ट्रेस ने कहा, “एक सेलेब का जीवन हमेशा चर्चा के दायरे में होता है और यह एक पब्लिक पर्सनैलिटी होने का दूसरा पहलू है. मुझे अपने आस-पास का शोर परेशान नहीं करता. मैं कैमरे के सामने अपना काम करती हूं और कैमरे के बाहर मेरी पर्सनल लाईफ है.”
वहीं जब उनसे उनकी शादी की प्लानिंग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “जब भी ऐसा होगा, मैं इसे भी दूसरी चीजों की तरह शेयर करूंगी. अभी मैं अपने करियर पर फोकस कर रही हूं क्योंकि मैं यहां मैं पूरी तरह से उसी के लिए हूं.”
वर्कफ्रंट की बात करें तो, रकुल के पास लगभग 10 फिल्में पाइपलाइन में हैं. उन्होंने कहा, “मैं ये बोलने से नहीं शर्माती कि मैं बहुत बड़ा सपना देखती हूं और मेरे सपने कभी खत्म नहीं होंगे. मैं अच्छे काम के लिए बहुत -बहुत स्वार्थी हूँ; मैं इसके लिए तरसती हूं. यह सिर्फ शुरुआत है. और भी बहुत कुछ है जो मैं करना चाहती हूं और हासिल करना चाहता हूं. ” गौरतलब है कि उन्होंने आयुष्मान खुराना के साथ हाल ही में डॉक्टर जी की शूटिंग पूरी की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










