जैकी भगनानी संग शादी की खबरों पर रकुल प्रीत सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मुझे अपनी लाइफ के बारे...

Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Oct 2022 8:20 AM

विज्ञापन

शादी की खबरों पर रकुल प्रीत सिंह ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. एक्ट्रेस जैकी भगनानी के साथ रिलेशनशिप में है और दोनों अक्सर साथ में हैंगआउट करते दिख जाते है. खबरें थी कि दोनों शादी करने वाले है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) इन दिनों अपनी फिल्म ‘डॉक्टर जी’ को लेकर चर्चा में है. फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना है. एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो रकुल, जैकी भगनानी (Jackky Bhagnani) को डेट कर रही है. दोनों को लेकर खबरें थी कि वो 2023 में शादी करने वाले है. इसपर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है.

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी कर रहे शादी?

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने पिछले साल कंफर्म किया था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे है. उसके बाद से ही कपल अक्सर साथ में किसी पार्टी या इवेंट में दिखते थे. खबरें थी की कपल अगले साल शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहे है. एक्ट्रेस के भाई अमन ने ईटाइम्स से बातचीत में इसपर बड़ी बात कही, जिसके बाद एक्ट्रेस का इसपर रिएक्शन आया.

रकुल प्रीत सिंह बोलीं- यह अजीब है कि…

रकुल प्रीत सिंह ने शादी की अटकलों पर चुप्पी तोड़ने हुए लिखा, @AmanPreetOffl आपने कंफर्म किया? और मुझे बताया भी नहीं भाई. यह अजीब है कि कैसे मुझे अपनी लाइफ के बारे में खबर नहीं है. बता दें कि रकुल प्रीत सिंह के भाई ने कहा था, जब वह शादी करने का फैसला करेगी तो वह खुद इसकी घोषणा करेगी. दोनों फिलहाल अभी अपने-अपने प्रोजेक्ट में बिजी है. वहीं, एक अन्य सूत्र ने कबा, शादी 2023 में होगी और ये पक्का है. आखिर दोनों को एक-दूसरे से बहुत प्यार है और दोनों शादी में विश्वास रखते है.

Also Read: रकुल प्रीत सिंह ने कपिल देव और इस खास शख्स के साथ खेला गोल्फ, आयुष्मान खुराना ने किया रिएक्ट, VIDEO
जैकी भगनानी को डेट कर रही एक्ट्रेस

गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में जैकी भगनानी ने रकुल प्रीत सिंह के बर्थडे पर एक प्यारा सा पोस्ट लिखा था. एक्टर ने एक फोटो पोस्ट कर लिखा था, ‘तुम्हारे बिना दिन, दिन नहीं लगते. तुम्हारे बिना सबसे स्वादिष्ट खाना खाने का कोई मज़ा नहीं है. आपका दिन आपकी मुस्कान की तरह सनी और आप की तरह खूबसूरत हो. हैप्पी बर्थडे माय लव.’

रकुल प्रीत सिंह की फिल्में

रकुल प्रीत सिंह की आने वाली फिल्मों में ‘छतरीवाली’, आयुष्मान खुराना के साथ ‘डॉक्टर जी’ और ‘थैंक गॉड’ है. छतरीवाली में एक्ट्रेस एक अलग किरदार में दिखेंगी. फिल्म में वो एक कंडोम टेस्टर की भूमिका निभा रही है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola