ePaper

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की भी आ गई डेट! नवंबर की इस तारीख को लेंगे सात फेरे, लेटेस्ट अपडेट

Updated at : 31 Oct 2021 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी की भी आ गई डेट! नवंबर की इस तारीख को लेंगे सात फेरे, लेटेस्ट अपडेट

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से नवंबर में ही शादी करने जा रहे हैं. दोनों ने शादी की तैयारी शुरू कर दी है और इसमें कपल के करीबी दोस्त ही शामिल होंगे.

विज्ञापन

Rajkummar Rao Wedding: इन दिनों बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. अब एक और एक्टर की शादी की खबरों ने फैस का ध्यान खींच लिया है. एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) जल्द ही अपनी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस पत्रलेखा से शादी करने जा रहे हैं.

राजकुमार राव और पत्रलेखा काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब फैंस को उनकी शादी के बारे में जानकर खुशी होगी. ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, शादी की तारीख तय हो चुकी है. कपल 10-11-12 नवंबर की इन तारीखों में से किसी भी दिन शादी के बंधन में बंध सकते है.

https://www.instagram.com/p/CIC-ZfQpO_x/

राजकुमार राव और पत्रलेखा यह एक करीबी समारोह होने जा रहा है और उनके क्लोज फ्रेंड्स को इसकी जानकारी दे दी गई है. शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई है. उनकी शादी में उनके करीबी दोस्त के अलावा बॉलीवुड के सेलेब्स भी शामिल होंगे, जो उनसे क्लोज है. वहीं, दोनों में से किसी ने भी इसे लेकर अभी तक कुछ कहा नहीं है.

Also Read: Hina Khan ने रैंप पर दिखाया अपना स्टनिंग अवतार, रेड आउटफिट में दिखाई खूबसूरत अदाएं

गौरतलब है कि राजकुमार राव और पत्रलेखा पहली बार एक एड की शूटिंग के दौरान मिले थे. फिर दोनों ने साथ में साल 2014 में फिल्म सिटी लाइट की थी और उन्हें प्यार हो गया था. दोनों साथ में फिल्म ‘नानू की जानू’ और ‘लव गेम्स’ में काम कर चुके है.

फिल्मों की बात करें तो राजकुमार राव को पिछले बार फिल्म ‘छलांग’, ‘द व्हाइट टाइगर’, और ‘रूही’ जैसी फिल्मों में देखा गया है. हाल ही में उनकी फिल्म हम दो हमारे दो रिलीज होने वाली है. फिल्म में राजकुमार के साथ कृति सेनन हैं और दोनों फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए है. कुछ दिन पहले ही ये अमिताभ बच्चन के क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति में नजर आए थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola