छत्तीसगढ़ में किसान बने राहुल गांधी, रायपुर के कठिया गांव में की धनकटनी, देखें PHOTOS

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी ने एक्स (ट्विटर) पर राहुल गांधी की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं. इसमें लिखा है, ‘आज छत्तीसगढ़ में किसानों के बीच पहुंचे जननायक राहुल गांधी.’ कांग्रेस ने आगे लिखा कि किसानों संग कांग्रेस का रिश्ता बेहद पुराना और मजबूत रहा है, जो समय के साथ और गहरा होता जा रहा है.

विज्ञापन
undefined

छत्तीसगढ़ में ट्रेन की यात्रा करने के बाद राहुल गांधी ने अब खेत में जाकर धनकटनी की है. जी हां, कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का रविवार (29 अक्टूबर) को किसान रूप दिखा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, अमरजीत भगत जैसे दिग्गज नेता उनके साथ थे.

विज्ञापन
undefined

कांग्रेस पार्टी ने एक्स (ट्विटर) पर राहुल गांधी की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं. इसमें लिखा है, ‘आज छत्तीसगढ़ में किसानों के बीच पहुंचे जननायक राहुल गांधी.’ कांग्रेस ने आगे लिखा कि किसानों संग कांग्रेस का रिश्ता बेहद पुराना और मजबूत रहा है, जो समय के साथ और गहरा होता जा रहा है.

undefined

कांग्रेस पार्टी ने यह भी कहा है कि इसी परंपरा के साथ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार हर मोड़ पर किसानों का साथ निभा रही है. उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से मजबूत कर रही है.

undefined

राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल से छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार की ओर से किए गए पांच सबसे बेहतरीन काम भी गिनाए गए हैं. कहा है कि कांग्रेस पार्टी की वजह से छत्तीसगढ़ के किसान भारत में सबसे खुशहाल हैं.

undefined

ट्विटर पर जो उपलब्धियां गिनाई गईं हैं, उसमें कहा गया है कि धान पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2,640 रुपए प्रति क्विंटल दिया. 26 लाख किसानों को 23,000 करोड़ रुपए की इनपुट सब्सिडी दी.

undefined

19 लाख किसानों का 10,000 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया. बिजली का बिल आधा किया और पांच लाख कृषि मजदूरों को 7,000 रुपए प्रति वर्ष दिए.

undefined

राहुल गांधी ने कहा है कि इस मॉडल को हम पूरे भारत में दोहराएंगे. बता दें कि राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पास कठिया गांव में किसानों के बीच गए और उनके साथ धनकटनी की. खेत में काम कर रहे श्रमिकों के साथ उन्होंने कुछ देर तक बातचीत भी की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola