Agra News: राहुल द्रविड़ ने परिवार के साथ ताजमहल का किया दीदार, सुरक्षाकर्मियों के साथ खिंचवाई फोटो

Updated at : 03 Apr 2022 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
Agra News: राहुल द्रविड़ ने परिवार के साथ ताजमहल का किया दीदार, सुरक्षाकर्मियों के साथ खिंचवाई फोटो

Agra News: राहुल द्रविड़ रविवार सुबह ताजमहल पूर्वी गेट से स्मारक के अंदर पहुंचे. उनके प्रवेश करते ही लोगों ने उन्हें पहचान लिया, जिसके बाद उनके साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई.

विज्ञापन

Agra News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और वर्तमान में कोच राहुल द्रविड़ अपने परिवार के साथ ताजमहल का भ्रमण करने के लिए पहुंचे. रविवार को सुबह उन्होंने ताजमहल का दीदार किया और पर्यटकों के साथ फोटो खिंचवाई. वहीं, शनिवार को उन्होंने परिवार के साथ फतेहपुर सीकरी स्थित शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादर पोशी की थी.

राहुल द्रविड़ क साथ सेल्फ लेने वालों की मची होड़

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ रविवार सुबह ताजमहल पूर्वी गेट से स्मारक के अंदर पहुंचे. उनके प्रवेश करते ही लोगों ने उन्हें पहचान लिया, जिसके बाद उनके साथ सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई. राहुल द्रविड़ ने ताजमहल पर की गई नक्काशी और पच्चीकारी के साथ ताजमहल के इतिहास के बारे में बारीकी से जानकारी ली.

Also Read: इंडियन क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने परिवार के साथ फतेहपुर सीकरी का किया दीदार, देखें फोटो
राहुल द्रविड़ की सादगी की लोगों ने की तारीफ

ताजमहल का दीदार कर मुख्य गुंबद से लौटते समय राहुल द्रविड़ ने पर्यटकों के आग्रह पर उनके साथ फोटो खिंचवायी. राहुल द्रविड़ के सादगी भरे अंदाज की सभी लोग तारीफ करते हुए नजर आ रहे थे. बीते शनिवार को राहुल द्रविड़ ने अपने परिवार के साथ फतेहपुर सीकरी स्मारक और शेख सलीम चिश्ती की दरगाह का भी दीदार किया था, जहां पर उन्होंने चादरपोशी कर मन्नत भी मांगी थी.

Also Read: एक्टर अभिषेक बच्चन ने आगरा सेंट्रल जेल के कैदियों को क्यों दीं टॉल्सटॉय और रवींद्रनाथ टैगोर की किताबें?
सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पर्यटन पुलिस द्वारा राहुल द्रविड़ की सुरक्षा का भी खासा इंतजाम किया गया था. राहुल द्रविड़ के साथ-साथ ताज सुरक्षा और पर्यटन पुलिस के साथ साथ सीआईएसएफ के जवान भी मौजूद रहे. एक घंटा ताजमहल का दीदार करने के बाद उन्होंने सभी सुरक्षाकर्मियों के साथ फोटो खिंचवायी और ताजमहल से रवाना हो गए.

रिपोर्ट- राघवेंद्र सिंह गहलोत, आगरा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola