Live Updates

Pro Kabaddi: यू मुंबा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-28 से हराया, प्वाइंट टेबल में लंबी छलांग

Updated:
विज्ञापन

Pro Kabaddi Match 21 Jaipur Pink Panthers vs U Mumba प्रो कबड्डी सीजन 8 के 21 वें मुकाबले में यू मुंबा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-28 से हरा दिया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

विज्ञापन

यू मुंबा ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-28 से हराया

यू मुंबा ने प्रो कबड्डी के 21वें मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-28 से हराया. यू मुंबा की ओर से अभिषेक और अजित ने सुपर 10 बनाया. जबकि हरेंद्र, मोहसिन मघसौदलू और रिंकू ने दो-दो अंक बटोरे. जबकि फजल अतराचाली ने तीन अंक बनाये.

यू मुंबा ने धमाकेदार जीत के साथ प्वाइंट टेबल में लगायी लंबी छलांग

जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ यू मुंबा ने प्वाइंट टेबल में लंबी छलांग लगाया. यू मुंबा की टीम चार मैचों में दो जीत के बाद 14 अंक लेकर नंबर दो पर पहुंच गयी है. जबकि 4 मैचों में दो जीत के बाद 11 अंक लेकर जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम 6 नंबर पर खिसक गयी है.

जयपुर पिंक पैंथर्स की ओर से अर्जुन देशवाल का शानदार प्रदर्शन 

जयपुर पिंक पैंथर्स की ओर से रेडर अर्जुन देशवाल ने शानदार प्रदर्शन किया. जिसमें उन्होंने 14 अंक बनाये. कप्तान दीपक हुड्डा ने 4, डिफेंडर विशाल 3 अंक बनाये. जबकि नितिन और शाउल ने 1-1 अंक बनाये. सब्सटीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर दीपक ने 4 अंक बनाये.

जयपुर की और से अर्जुन और यू मुंबा की ओर से वी अजित का सुपर 10

जयपुर पिंक पैंथर्स की ओर से रेडर अर्जुन देशवाल और यू मुंबा की ओर से वी अजित ने सुपर 10 लगाया है. अर्जुन ने 12 और अजित ने 10 प्वाइंट बनाया है.

पहले हाफ में यू मुंबा ने बनायी 9 अंकों की बढ़त

पहले हाफ में यू मुंबा ने जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ 9 अंकों की बढ़त बना लिया है. यू मुंबा का स्कोर 21 है, तो जयपुर का स्कोर 12 है. पहले हाफ में यू मुंबा ने एक बार जयपुर को ऑल आउट भी किया और दो अंक बंटोरे.

जयपुर की ओर से रेडर अर्जुन का दमदार प्रदर्शन

जयपुर की ओर से रेडर अर्जुन देशवाल का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. यू मुंबा के खिलाफ इस समय उन्होंने अब तक 8 प्वाइंट बना लिये हैं. जयपुर की ओर से कप्तान दीपक हुड्डा ने 1, डिफेंडर विशाल और शाउल कुमार ने 1 अंक बनाये हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola