ePaper

Pro Kabaddi League: हरियाणा स्टीलर्स ने यूपी योद्धा को 36-35 से हराया, प्रदीप और श्रीकांत का प्रयास विफल

Updated at : 23 Jan 2022 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
Pro Kabaddi League: हरियाणा स्टीलर्स ने यूपी योद्धा को 36-35 से हराया, प्रदीप और श्रीकांत का प्रयास विफल

पहले हाफ से ही यूपी योद्धा पर हरियाणा स्टीलर्स ने अपना दबदबा कायम रखा. पहले हाफ में हरियाणा का स्कोर 15 था, तो यूपी का स्कोर 14.

विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) सीजन 8 के 73वें मुकाबले में हरियाणा स्टीलर्स (Haryana Steelers ) ने यूपी योद्धा (UP Yoddha ) को 36-35 से हराया. यूपी योद्धा की ओर से स्टार रेडर प्रदीप नरवाल और श्रीकांत जाधव ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाये. यूपी योद्धा की ओर से प्रदीप नरवाल ने 6, श्रीकांत ने 10, मोहम्मद तघी ने 5, शुभम कुमार ने 4 प्वाइंट बनाये. जबकि हरियाणा की ओर से कप्तान विकास कंडोला ने 5, जयदीप ने 5, रोहित गुलिया ने 7, विनय ने 5, मोहित ने 5 और सुरेंद्र नड्डा ने 3 प्वाइंट बनाये.

पहले हाफ में ही हरियाणा का दबदबा

पहले हाफ से ही यूपी योद्धा पर हरियाणा स्टीलर्स ने अपना दबदबा कायम रखा. पहले हाफ में हरियाणा का स्कोर 15 था, तो यूपी का स्कोर 14. यूपी योद्धा ने पहले हाफ में 8 रेड प्वाइंट, तो 6 टेकल प्वाइंट जुटाये. जबकि हरियाणा ने 5 रेड प्वाइंट और 9 टेकल प्वाइंट.

Also Read: Pro Kabaddi League: यू मुंबा ने तेलुगु टाइटंस को 42-35 से हराया, अभिषेक सिंह का शानदार प्रदर्शन

दूसरे हाफ में बराबरी का मुकाबला

दूसरे हाफ में यूपी योद्धा ने शानदार वापसी की. दूसरे हाफ में दोनों टीमों का स्कोर 21-21 के साथ बराबरी पर रहा. दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने एक-दूसरे को एक-एक बार ऑल आउट भी किया. दूसरे हाफ में यूपी योद्धा ने 14 रेड प्वाइंट और 4 टेकल प्वाइंट बनाये. जबकि हरियाणा की टीम ने 13 रेड प्वाइंट औ 5 टेकल प्वाइंट बनाये.

अबतक नहीं चला प्रदीप नरवाल का जादू, यूपी योद्धा का टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन

प्रो कबड्डी लीग सीजन 8 में प्रदीप नरवाल पर सूपी योद्धा ने सबसे अधिक 1.65 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया. लेकिन टूर्नामेंट में अबतक प्रदीप नरवाल का जादू नहीं दिखा है. प्रदीप जिस खेल के लिए जाने जाते हैं, वैसा खेल अबतक नहीं दिखा पाये.

हरियाणा से हारकर भी यूपी योद्धा प्वाइंट टेबल में आगे

हरियाणा से हारकर भी यूपी योद्धा की टीम प्वाइंट टेबल में आगे है. 39 अंक लेकर यूपी योद्धा इस समय प्वाइंट टेबल में चौथे स्थान पर है. यूपी ने 13 मैच अबतक खेले हैं, जिसमें उसे 5 में जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि हरियाणा की टीम 39 प्वाइंट लेकर 5वें स्थान पर है. हरियाणा ने भी अबतक 13 मैच खेले हैं, जिसमें उसे 6 में जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola