Pro Kabaddi League: यू मुंबा ने तेलुगु टाइटंस को 42-35 से हराया, अभिषेक सिंह का शानदार प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2022 10:18 PM
यू मुंबा की जीत में स्टार रेडर अभिषेक सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. अभिषेक सिंह ने सुपर 10 रेड के साथ कुल 15 प्वाइंट बनाये.
प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) 8 के 71 वें मुकाबले में यू मुंबा (U Mumba ) ने तेलुगु टाइटंस (Telugu Titans) को 42-35 से हराया. यू मुंबा की जीत में स्टार रेडर अभिषेक सिंह ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. अभिषेक सिंह ने सुपर 10 रेड के साथ कुल 15 प्वाइंट बनाये. जबकि तेलुगु टाइटंस की ओर से आदर्श टी ने भी सुपर 10 रेड के साथ 12 प्वाइंट बनाये, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाये.
पहले हाफ में ही यू मुंबा ने बनायी बढ़त
पहले हाफ में ही यू मुंबा ने तेलुगु टाइटंस पर बड़ी बढ़त बना ली थी. पहले हाफ में यू मुंबा का स्कोर 23 था, तो तेलुगु टाइटंस का स्कोर 17 था. पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक-दूसरे को एक-एक बार ऑल आउट भी किया.
Also Read: Pro Kabaddi League: बेंगलुरु बुल्स की हैट्रिक हार, पुनेरी पलटन ने 37-35 से हराया
दूसरे हाफ में भी यू मुंबा ने दबदबा कायम रखा
पहले हाफ में मिली बढ़त को यू मुंबा ने दूसरे हाफ में भी बरकरार रखा. दूसरे हाफ में यू मुंबा ने 19 प्वाइंट बनाये, तो तेलुगु टाइटंस ने केवल 18 प्वाइंट ही बना पाये. इस तरह यू मुंबा ने तेलुगु टाइटंस को हराया.
दो ड्रॉ के बार यू मुंबा की जीत, प्वाइंट टेबल में लंबी छलांग
यू मुंबा की टीम को लगातार दो ड्रॉ के बार जीत मिली है. इस जीत से यू मुंबा ने प्वाइंट टेबल में लंबी छलांग लगा ली. यू मुंबा ने 12 मैच खेलकर केवल चार मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि उसे 3 में हार का सामना करना पड़ा. यू मुंबा ने 5 मैच ड्रॉ खेले हैं, जिससे 36 प्वाइंट लेकर यू मुंबा की टीम प्वाइंट टेबल में 5वें स्थान पर पहुंच गयी है. दूसरी ओर तेलुगु टाइटंस की टीम केवल एक मैच जीतकर 18 प्वाइंट लेकर सबसे आखिरी स्थान पर मौजूद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










