ePaper

Pro Kabaddi League: दबंग दिल्ली की धमाकेदार जीत, बंगाल वॉरियर्स को 52-35 से हराया, नवीन कुमार चमके

Updated at : 29 Dec 2021 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
Pro Kabaddi League: दबंग दिल्ली की धमाकेदार जीत, बंगाल वॉरियर्स को 52-35 से हराया, नवीन कुमार चमके

Dabang Delhi beat Bengal Warriors Naveen Kumar shines पूरे मुकाबले में नवीन कुमार छाये रहे. उन्होंने 20 सक्सेसफुल रेडर अंक बटोरे तो, 3 बोनस अंक भी लिये. दिल्ली की ओर से ऑल राउंडर विजय ने भी शानदार सुपर 10 रेडर अंक लिये.

विज्ञापन

प्रो कबड्डी सीजन 8 (Pro Kabaddi League) के 19वें मुकाबले में बुधवार को दबंग दिल्ली (Dabang Delhi) ने अपनी दबंगई दिखायी. दिल्ली ने बंगाल वॉरियर्स (Bengal Warriors ) को 35 के मुकाबले 52 प्वाइंट से हराया. दिल्ली की ओर से रेडर नवीन कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 24 प्वाइंट बनाये.

पूरे मुकाबले में नवीन कुमार छाये रहे. उन्होंने 20 सक्सेसफुल रेडर अंक बटोरे तो, 3 बोनस अंक भी लिये. दबंग दिल्ली की ओर से ऑल राउंडर विजय ने भी शानदार सुपर 10 रेडर अंक लिये. जबकि जीवा कुमार और आशु मलिक ने 3, मनजीत ने 2 और कप्तान जोगिंदर नरवाल ने 1 अंक बनाये.

Also Read: Pro Kabaddi League: तेलुगु टाइटंस की लगातार तीसरी हार, हरियाणा स्टीलर्स ने 39-37 से हराया

दूसरी ओर बंगाल के कप्तान रेडर मनिंदर सिंह ने भी शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम के लिए 16 अंक जुटाये. जबकि सुकेश हेगडे ने 9, ऑलराउंडर मोहम्मद नबीबख्स ने 3, डिफेंडर अबोजर मिघानी ने 4 अंक जुटाये.

पहले हाफ में ही दिल्ली ने बंगाल को किया पस्त

दबंग दिल्ली ने पहले हाफ से ही बंगाल पर दबदबा बना लिया था. दिल्ली ने पहले हाफ में 33 और बंगाल ने केवल 15 अंक बनाये थे. दिल्ली ने बंगाल को ऑल आउट कर 4 बोनस अंक भी लिये. हालांकि दूसरे हाफ में बंगाल ने शानदार वापसी की और 20 प्वाइंट बनाया और दिल्ली से एक अंक की बढ़त बनाया. लेकिन पहले हाफ में दिल्ली ने जो बढ़त बनायी थी, उसके कारण उसे धमाकेदार जीत मिली. दूसरे हाफ में दिल्ली के 19 अंक बने. दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने एक-दूसरे के ऑल आउट किया और दो-दो अंक जुटाये.

दिल्ली ने प्वाइंट टेबल में बनायी मजबूत बढ़त

दिल्ली अबतक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया है. अबतक तीन मैचों में जीत मिली है. जबकि एक मुकाबला टाई पर खत्म करना पड़ा था. चार मैचों में तीन जीत के बाद दिल्ली के 18 प्वाइंट हो गये हैं और पहले नंबर पर अपनी स्थिति को मजबूत कर लिया है. दूसरी ओर लगातार दो हार के बाद बंगाल की टीम 11 अंक लेकर चौथे स्थान पर पहुंच गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola